{"_id":"607727edd9a1ce2aa75df905","slug":"punjab-harpal-singh-cheema-alleges-punjab-government-fails-to-treat-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : हरपाल सिंह चीमा ने लगाया आरोप, पंजाब सरकार कोरोना मरीजों के इलाज में असफल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंजाब : हरपाल सिंह चीमा ने लगाया आरोप, पंजाब सरकार कोरोना मरीजों के इलाज में असफल
Wed, 14 Apr 2021 11:05 PM IST
योगेश साहू
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:05 PM IST
सार
आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए आवश्यक और उचित व्यवस्था करने में विफल रही है, इसीलिए राज्य में कोरोना के कारण होने वाली मौतों में काफी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार पर कोरोना के मामले में असफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था करने में पूरी तरह असफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने न तो अस्पतालों में बेड बढ़ाने में सफलता हासिल की है और न ही वे सभी को वैक्सीन की सुविधा पहुंचाने में सफल रहे हैं। इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।
विज्ञापन
आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए आवश्यक और उचित व्यवस्था करने में विफल रही है, इसीलिए राज्य में कोरोना के कारण होने वाली मौतों में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह खबर पढ़कर दुख हुआ कि कैप्टन सरकार ने आम आदमी की जान बचाने के लिए उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के बजाय 5,000 रुपये शव कवर की आपूर्ति के लिए निविदा जारी की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण है कि वह पहले तो लोगों का इलाज नहीं करा पाई और अब उनके शवों के लिए व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इतनी ही संजीदा रही होती तो आज उसे कोरोना शवों के प्रबंधन के लिए टेंडर न जारी करना पड़ता।
विज्ञापन