फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab government's reply in Supreme Court regarding Dallewal, said- he broke his fast by drinking water

SC: सरकार ने बताया- पंजाब में खोले गए राजमार्ग, डल्लेवाल ने अनशन तोड़ा, शीर्ष कोर्ट ने कहा- वह असली किसान नेता

Fri, 28 Mar 2025 12:32 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 28 Mar 2025 12:32 PM IST
सार

19 मार्च को केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक से लौटते वक्त मोहाली में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद डल्लेवाल ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार से अनशन को लेकर जवाब दिया है।

विज्ञापन
Punjab government's reply in Supreme Court regarding Dallewal, said- he broke his fast by drinking water
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

लंबे समय से मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा खुलासा किया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने शुक्रवार सुबह पानी पीया और अपना अनशन तोड़ दिया। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने डल्लेवाल को असली किसान नेता बताया। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ को पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने बताया कि खनौरी और शंभू सीमा से प्रदर्शनकारी किसानों को हटा दिया गया है। साथ ही सभी अवरुद्ध सड़कों और राजमार्गों को खोल दिया गया है। इस पर पीठ ने कहा कि डल्लेवाल बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के काम करने वाले असली किसान नेता हैं। हम जानते हैं कि कुछ लोग किसानों की शिकायतों का निपटारा नहीं चाहते हैं। हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे हैं। हम सब कुछ जानते हैं। पीठ ने पंजाब और हरियाणा सरकार से जमीनी हालात के बारे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: डल्लेवाल से कोई भी मिल सकता है: किसी को मिलने से नहीं रोक सकती पंजाब पुलिस, घर भी जा सकते हैं किसान नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने किसानों की शिकायतों को लेकर हाईकोर्ट के पूर्व जज की उच्चाधिकार प्राप्त समिति को एक पूरक स्थिति रिपोर्ट भी दाखिल करने के लिए कहा है। इसके अलावा डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के शीर्ष अदालत के आदेश का पालन नहीं करने के लिए पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही भी समाप्त कर दी गई।

ये भी पढ़ें: डल्लेवाल की हिरासत पर हाईकोर्ट आज जारी करेगा आदेश, सरकार ने कहा... याची पक्ष ने विरोध किया

19 मार्च को हिरासत में लिए गए थे डल्लेवाल और पंधेर
19 मार्च को केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक से लौटते वक्त किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और डल्लेवाल को मोहाली में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद डल्लेवाल ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। पंजाब पुलिस ने शंभू और खनौरी विरोध स्थलों से किसानों को हटा दिया था। पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि अस्थायी ढांचों और मंचों को हटाने तथा किसानों द्वारा खड़ी ट्रॉलियों और अन्य वाहनों को हटाने के बाद विरोध स्थल खाली करा दिया गया। किसान पिछले साल 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए थे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed