फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab government ready to make direct MSP payment to farmers

एमएसपी : 10 अप्रैल से सीधे किसानों के खाते में भुगतान के लिए तैयार पंजाब

Fri, 09 Apr 2021 03:00 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Apr 2021 03:00 AM IST
सार

  • केंद्र ने नहीं दी डीबीटी की तारीख बढ़ाने की छूट, तय समय पर होगी खरीदारी और खाते में जाएगा एमएसपी

विज्ञापन
Punjab government ready to make direct MSP payment to farmers
किसान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब ने मौजूदा सीजन में ही 10 अप्रैल से मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाने वाली फसल के भुगतान में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) व्यवस्था लागू करने पर सहमति दे दी है। अब सरकारी खरीद का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में किया जाएगा।

विज्ञापन


पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ लंबी बैठक के बाद कहा कि राज्य सरकार के पास केंद्र के निर्देश को लागू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस नई व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को आढ़तियों (मंडी कमीशन एजेंट) की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


इससे पहले गोयल के साथ चली करीब ढाई घंटे लंबी बैठक में बादल के अलावा पंजाब के कृषि, खाद्य व आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु, लोकनिर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला और मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद बादल ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में कृषि उपज का एमएसपी हस्तांतरित करने की व्यवस्था लागू करने के लिए पंजाब सरकार का और मोहलत देने का अनुरोध ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा यह केंद्र का अनिवार्य नियम है। लिहाजा इससे पंजाब को भी अलग नहीं किया जा सकता है।

पंजाब की मांग को खारिज करने के कारणों का हवाला देते हुए बादल ने कहा केंद्र सरकार तर्क दे रही है खरीदे गए खाद्य भंडार का संबंध उससे है और राज्य सरकार महज एक एजेंट है। लिहाजा इसमें आढ़ती बीच की कड़ी नहीं बन सकते, इसलिए भुगतान सीधे किसानों को किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, पंजाब सरकार का मानना है कि आढ़ती पारंपरिक प्रणाली है और इसे समझने की जरूरत है। इस प्रणाली को हटाना मुश्किल है। उन्होंने कहा, शुक्रवार को आढ़तियों के साथ एक बैठक में एक सर्वमान्य तंत्र विकसित करने पर बात होगी, जिससे आढ़तियों को भी कुछ सुरक्षा मिलेगी और किसानों को भी लाभ होगा।


उधर, केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने भी बैठक के बाद कहा पंजाब के मंत्रियों ने इस सीजन से किसानों के लिए डीबीटी लागू करने पर सहमति जताई है।

तीन बार छूट ले चुकी है पंजाब सरकार
पंजाब सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केंद्र सरकार की तरफ से एमएसपी पर किसानों से चावल और गेहूं की खरीद करती है। फिलहाल पंजाब में किसानों को एमएसपी का भुगतान आढ़तियों के जरिए किया जाता है, जबकि अन्य राज्यों में यह भुगतान सीधा किसान के खाते में भेजा जाता है। केंद्र सरकार ने डीबीटी व्यवस्था 2018 में लागू की थी, लेकिन पंजाब अभी तक सबसे बड़ी मंडी व्यवस्था होने का हवाला देकर इससे तीन बार छूट ले चुका है।

  • 3700 सहकारी मंडियां हैं पूरे पंजाब में, देश में सबसे ज्यादा
  • 130 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी करेंगी ये मंडियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed