फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab election 2022: congress mahila leader attacks on AAP CM candidate bhagwant mann

दलित महिला कांग्रेस अध्यक्ष का भगवंत मान पर हमला, कहा- जो खुद खड़ा नहीं हो सकता, वो पंजाब को क्या खड़ा करेगा

Tue, 18 Jan 2022 06:28 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 18 Jan 2022 06:28 PM IST
सार

रितु चौधरी ने कहा कि भगवंत मान इसके पहले कई बार महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और गलत इशारे करते हुए पाए गए हैं। एक सांसद होते हुए भी नशे में धुत होकर संसद पहुंच कर उन्होंने देश के लोकतंत्र को अपमानित करने का काम किया है...

विज्ञापन
Punjab election 2022: congress mahila leader attacks on AAP CM candidate bhagwant mann
रितु चौधरी दलित महिला कांग्रेस - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दलित महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रितु चौधरी ने आम आदमी पार्टी के द्वारा भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब की सबसे बड़ी समस्या यहां पर बढ़ रही नशाखोरी है। किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी प्राथमिकता पंजाब में नशाखोरी खत्म करने की होनी चाहिए। लेकिन आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर यह साफ कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता में पंजाब के युवा नहीं आते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने भगवंत मान पर हमला करते हुए कहा कि नशे के कारण जो खुद खड़ा नहीं हो सकता वह पंजाब को क्या खड़ा करेगा। कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी उन समाचारों के संदर्भ में की, जिसमें भगवंत मान नशा करने के कारण खड़े नहीं हो पाते हुए दिखाई पड़े थे। सोशल मीडिया में भी भगवंत मान को लेकर इसी तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को सर्वे के जरिए भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट बनाने का दिखावा नहीं करना चाहिए, बल्कि अपना इरादा साफ कर यह बता देना चाहिए कि उनकी प्राथमिकता में पंजाब के किसान और युवा नहीं आते हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की प्रभारी रितु चौधरी ने कहा कि भगवंत मान इसके पहले कई बार महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और गलत इशारे करते हुए पाए गए हैं। एक सांसद होते हुए भी नशे में धुत होकर संसद पहुंच कर उन्होंने देश के लोकतंत्र को अपमानित करने का काम किया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि पंजाब की जनता ऐसे किसी व्यक्ति को अपना नेता नहीं स्वीकार करेगी, जो राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब की सुमिता अस्मिता को चोट पहुंचाने का काम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने पंजाब में दलित समुदाय से आने वाले चरणजीत सिंह चन्नी को हाल ही में मुख्यमंत्री बनाया है। कांग्रेस नेता रितु चौधरी ने कहा कि चन्नी ने अपने छोटे से कार्यकाल में लोगों के दिल में जगह बना ली है। लोग उनकी मिलनसारिता और सादगी के कारण उन्हें बेहद पसंद कर रहे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि पंजाब की जनता एक बार फिर कांग्रेस को चुनेगी।

सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

भगवंत मान को आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर सोशल मीडिया में भी व्यंग किया जा रहा है। उनके फोटो और वीडियो शेयर कर लोग टिप्पणी कर रहे हैं कि मान को सीएम कैंडिडेट बनाकर आम आदमी पार्टी ने नशामुक्ति अभियान का ब्रांड एंबेसडर खोज लिया है। मीट सीएम, आफ्टर 8PM' जैसे ट्वीट कर लोग केजरीवाल के इस फैसले का विरोध भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed