{"_id":"5b6ee3f04f1c1bed238b5e48","slug":"pune-two-boys-arrested-for-exploding-crude-bomb-outside-girls-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने प्रेमिका के घर के बाहर किया बम ब्लास्ट, बोला- हम दोनों के बीच थे गहरे संबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रेमी ने प्रेमिका के घर के बाहर किया बम ब्लास्ट, बोला- हम दोनों के बीच थे गहरे संबंध
एजेंसी, पुणे
Updated Sat, 11 Aug 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक और उसके एक साथी को एक किशोरी के घर के बाहर देसी बम लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना सिंहगढ़ के धायरी इलाके में 8 अगस्त को अंजाम दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी का दावा है कि वह किशोरी के साथ रिलेशनशिप में रह चुका है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने छोटे से बॉक्स में एक सीलेंट के साथ गनपाउडर और बॉल बेयरिंग पैक करके देसी बम बनाया था। इसके फटते ही आसपास के घरों के खिड़की-दरवाजों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों की पहचान किशोर मोदक और उनके साथी अक्षय सोमवंशी (24) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 286 (विस्फोटक अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन