{"_id":"5b3d8b3e4f1c1b54238b483c","slug":"pune-school-decided-the-color-undergarments-of-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल ने तय किया छात्राओं के अंडरगारमेंट्स का रंग और टॉयलेट जाने का समय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्कूल ने तय किया छात्राओं के अंडरगारमेंट्स का रंग और टॉयलेट जाने का समय
एजेंसी, पुणे
Updated Thu, 05 Jul 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे के एक निजी स्कूल की तरफ से अनुशासन बनाने के नाम पर जारी किए गए निर्देश विवादों का केंद्र बन गए हैं। कोथरूड क्षेत्र के एमआईटी विश्वशांति गुरुकुल स्कूल की तरफ से जारी निर्देशों में छात्राओं को हर दिन अपनी सलवार के अंदर सफेद या मटमैले रंग का ही अंत: वस्त्र (इनर वियर) पहनकर परिसर में आने का फरमान जारी किया गया है।
इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं को दी गई स्कूल डायरी में दर्ज निर्देशों में स्कूल ने छात्रों को टाइम टेबल में लू ब्रेक के नाम से तय समय पर ही मूत्रालय का इस्तेमाल करने के भी निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से इस संबंध में एक शपथपत्र भी देने को कहा है।
अभिभावकों से मांगा शपथपत्र
अभिभावकों की तरफ से मिली शिकायत पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक दिनकर तेमकार ने पुणे नगर निगम को जांच के आदेश दिए हैं, जिस पर निगम के शिक्षा बोर्ड ने दो अधिकारियों की जांच समिति गठित कर दी है। उधर, स्कूल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर व ट्रस्टी सुचित्रा कारद-नागरे ने इन निर्देशों को सही बताते हुए परिसर में छात्रों की सुरक्षा व अनुशासन के लिए आवश्यक करार दिया है।