{"_id":"62891f5d6ab1e6358762b99f","slug":"pune-police-given-permission-to-raj-thackeray-meeting-with-13-conditions-know-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raj Thackeray: पुणे में आज अपना दम दिखाएंगे मनसे प्रमुख राज ठाकरे, पुलिस ने सभा से पहले रखीं 13 शर्तें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raj Thackeray: पुणे में आज अपना दम दिखाएंगे मनसे प्रमुख राज ठाकरे, पुलिस ने सभा से पहले रखीं 13 शर्तें
Sun, 22 May 2022 08:08 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 22 May 2022 08:08 AM IST
सार
पुणे पुलिस द्वारा जारी किए गए आदेश में इन शर्तों का आनिवार्य रूप से पालन करने की बात कही गई है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि अगर सार्वजनिक रैली के दौरान इन शर्तों का उल्लंघन होगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राज ठाकरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की आज पुणे में रैली होनी है। इस रैली में वह हिंदुत्व के मुद्दे पर अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं दूसरी ओर पुणे पुलिस उनकी इस रैली को लेकर सख्त हो गई है। पुणे पुलिस ने रैली के लिए 13 शर्तों पर मनसे प्रमुख को इजाजत दी है।
विज्ञापन
पुणे पुलिस द्वारा जारी किए गए आदेश में इन शर्तों का आनिवार्य रूप से पालन करने की बात कही गई है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि अगर सार्वजनिक रैली के दौरान इन शर्तों का उल्लंघन होगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुणे पुलिस की इन शर्तों में कहा गया है कि बैठक के दौरान या बाद में कोई भी आपत्तिजनक नारेबाजी, दंगा या अभद्र व्यवहार नहीं होना चाहिए। आयोजन के दौरान किसी तरह के हथियार, तलवार और विस्फोटक सामग्री नहीं दिखनी चाहिए। आदेश में यह भी कहा गया कि लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल से ध्वनि प्रदूषण नियम का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मनसे प्रमुख ने पांच जून को अयोध्या की यात्रा का एलान किया था। हालांकि उनका ये दौरा स्थगित कर दिया गया। जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि वह रविवार को पुणे में होने वाली रैली में अयोध्या दौरे की नई तारीख का एलान करेंगे।