फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Pune: Police arrested the person who falsely claimed that there was a bomb in the Pune to Ranchi plane

पुणे: विमान में बम होने का झूठा दावा करने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 12:53 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 09 Oct 2021 12:53 AM IST
सार

पुणे-रांची की एक उड़ान में बम होने का झूठा दावा करने वाले एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विमान में बम की होने की खबर सुनकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया और उड़ान में तीन घंटे की देरी हुई।

विज्ञापन
Pune: Police arrested the person who falsely claimed that there was a bomb in the Pune to Ranchi plane
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे-रांची की एक उड़ान में बम होने की अफवाह फैलाने वाले एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विमान में बम की होने की खबर सुनकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया था और उड़ान में तीन घंटे की देरी हुई थी।

विज्ञापन


विमानतल पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भरत जाधव ने बताया कि विमान में बम नहीं होने की पुष्टि होने के बाद उड़ान को रवाना किया गया। इसके साथ ही अफवाह फैलाने के आरोपी रुशिकेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया गया। सावंत शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी को पुणे हवाईअड्डे पर ले गया था, क्योंकि उसे रांची के लिए उड़ान भरनी थी।
विज्ञापन


वरिष्ठ निरीक्षक जाधव ने कहा, उसे 16 अक्तूबर को वापस लौटना था। चूंकि भारतीय वायुसेना रनवे की मरम्मत का काम कर रही है, इस वजह से यहां हवाईअड्डे का संचालन 16 से 29 अक्तूबर तक बंद रहने वाला है। इसलिए आरोपी अपनी वापसी यात्रा को 15 अक्तूबर के लिए निर्धारित कराना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके टिकट का समय बदल दिया गया है, लेकिन तारीख में बदलाव वापसी यात्रा से तीन दिन पहले ही वह देख पाएंगे। निरीक्षक ने कहा कि एयरलाइन अधिकारियों की बात से आश्वस्त नहीं होने पर, सावंत की उनके साथ तीखी बहस हो गई और इस दौरान उसने रांची जाने वाली उड़ान में बम होने का दावा किया। इस वजह से उड़ान में तीन घंटे की देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed