फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Indrayani river Bridge collapse BJP leader demand probe over new bridge construction delay govt in dock

पुणे हादसा: BJP नेता बोले- नया पुल बनने में देरी की जांच हो; सामाजिक कार्यकर्ता का आरोप- लीपापोती कर रही सरकार

Tue, 17 Jun 2025 02:30 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 17 Jun 2025 02:30 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पुणे में पुल ढहने की घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण ने कहा, निर्माणकार्य में देरी की जांच होनी चाहिए। भाजपा नेता ने यह टिप्पणी पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर 35 साल पुराने पुल के ढहने की घटना के दो दिन बाद की है।

विज्ञापन
Pune Indrayani river Bridge collapse BJP leader demand probe over new bridge construction delay govt in dock
पुणे में बड़ा हादसा, इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में भाजपा नेता ने नए पुल के निर्माण में कथित देरी पर जांच की मांग की है। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण ने कहा, पिछले साल 8 करोड़ रुपये मंजूर होने के बावजूद पुणे में इंद्रायणी नदी पर नए पुल का निर्माण क्यों शुरू नहीं हुआ, ये जांच का विषय है। बता दें कि रविवार दोपहर को कुंदमाला इलाके में ढहा पुल 1993 में बना था। ये इस्तेमाल के लायक नहीं था, लेकिन पुल के पास लगे चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर 100 से ज्यादा लोग पुल पर चढ़ गए। मुंबई स्थित भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए चव्हाण ने कहा, पिछली सरकार (महायुति) के दौरान उन्होंने अक्तूबर, 2024 में खुद एक नया पुल बनाने के लिए करीब 8 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। बता दें कि रवींद्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pune Bridge Collapse: 'पुल पर बहुत भीड़ थी, वाहनों के कारण जाम हो गई सड़क', पीड़ितों ने बताई पुणे हादसे की वजह
विज्ञापन


जानबूझकर देरी करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी

रवींद्र चव्हाण ने कहा, मौजूदा पुल पुराना और असुरक्षित था। उन्होंने कहा, 'मैंने पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले और अन्य अधिकारियों से बात कर इस दुर्घटना की जांच कराने का अनुरोध किया है।' उन्होंने कहा कि फंड को मंजूरी मिलने के बाद भी पुल निर्माण कार्य क्यों नहीं शुरू किया गया। इससे जुड़े मुद्दों की जांच की जाएगी। अगर कोई अधिकारी जानबूझकर देरी के लिए जिम्मेदार पाया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी।  बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने पुल ढहने को लेकर रवींद्र चव्हाण और महायुति सरकार पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल निर्माण को लेकर लग रहे गंभीर आरोप
चव्हाण के बयान से पहले पुणे के कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने सोमवार को कहा था कि ढह चुके पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण के लिए कुछ महीने पहले निविदा जारी की गई थी। कार्य आदेश एक सप्ताह पहले जारी किया गया था। कार्य आदेश के बाद काम शुरू होने में 15 दिन लगते हैं, निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस मामले में पुणे के सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुंभार ने दावा किया कि कार्य आदेश पर तारीख हाथ से लिखी गई। जो संदेह पैदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया, इस तरह के घातक हादसे के बाद, इस बात की संभावना है कि जान बचाने के लिए पिछली तारीख का कार्य आदेश दिखाया गया है।


महायुति सरकार के मंत्री का बयान
इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र के वर्तमान आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने पहले कहा था कि बड़ी संख्या में पर्यटकों के वजन के कारण पुल ढह गया। महाजन ने कहा, पुल केवल पैदल चलने वालों के लिए था और वहां एक चेतावनी बोर्ड भी लगा था। इस पर लिखा है कि पुल का इस्तेमाल दोपहिया वाहनों के लिए नहीं किया जा सकता। ऐसा लगता है कि पुल पर मौजूद लोगों ने इन निर्देशों पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण यह घटना हुई।

ये भी पढ़ें- Pune Bridge Collapse: पुणे हादसे पर पीएम मोदी और गृह मंत्री ने CM फडणवीस से की बात; अजित पवार ने जताई ये आशंका

हादसे के बाद पीएम मोदी ने सीएम फडणवीस से मांगी जानकारी
बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत हुई। 50 से अधिक लोग घायल भी हुए। दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर जानकारी ली। पुणे जिले के तालेगांव के पास हुए इस हादसे को लेकर पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने बताया था कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में भारी बारिश हो रही है, जिससे इंद्रायणी नदी उफान पर है। लोग अक्सर इस स्थान पर पिकनिक मनाने आते हैं। सरकार पुल के ढहने और बह जाने के समय उस पर मौजूद लोगों की सही संख्या का आकलन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed