फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune court convicts 11 accused in Cosmos Bank cyber fraud case

महाराष्ट्र: 28 देशों के ATM से उड़ाए 78 करोड़, साइबर धोखाधड़ी मामले में अदालत ने 11 को दोषी ठहराया

Sun, 23 Apr 2023 05:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Apr 2023 05:02 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ने शनिवार को नौ आरोपियों को चार साल और दो अन्य को तीन साल कैद की सजा सुनाई और उन पर जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
Pune court convicts 11 accused in Cosmos Bank cyber fraud case
हैकर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले की एक अदालत ने कॉसमॉस बैंक साइबर धोखाधड़ी मामले में 11 लोगों को दोषी ठहराया है। हैकरों ने 2018 में दो दिनों मैलवेयर हमले के जरिए दो दिनों के भीतर 94 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 






 

एक अधिकारी ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ने शनिवार को नौ आरोपियों को चार साल और दो अन्य को तीन साल कैद की सजा सुनाई और उन पर जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून (आईटी एक्ट) के संबंधित प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया है। अगस्त  2018 में दो दिनों की अवधि में धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में देश के विभिन्न हिस्सों से कम से कम 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हैकर्स ने एक मैलवेयर के जरिए कॉसमॉस बैंक के वीजा और रुपे कार्ड ग्राहकों की जानकारी चुरा ली और स्विफ्ट सिस्टम पर हमला किया और 11 और 13 अगस्त, 2018  को 94 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की। हैकर्स ने बैंकों के एटीएम स्विच सर्वर पर हमला किया था और 28 देशों के विभिन्न एटीएम से 78 करोड़ रुपये निकाले थे और अन्य 2.5 करोड़ रुपये भारत के भीतर निकाले गए थे। 
 

विज्ञापन

13 अगस्त को एक अन्य हमले में हैकर्स ने प्रॉक्सी स्विफ्ट सिस्टम का इस्तेमाल करके हांगकांग स्थित एक बैंक में धोखाधड़ी से 13.92 करोड़ रुपये स्थानांतरित कर दिए। पुलिस 13.92 करोड़ रुपये में से  5.72 करोड़ रुपये बरामद करने में सफल रही।

और भी पढ़ें....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed