Pune Bridge Collapse: पुणे हादसे पर पीएम मोदी और गृह मंत्री ने CM फडणवीस से की बात; अजित पवार ने जताई ये आशंका
Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल दोपहर के वक्त ढह गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 32 लोग घायल हुए हैं। नदी में गिरने के बाद छह लोगों को रेस्क्यू किया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस से बातचीत की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से चार की मौत, 18 घायल; एनडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान
गृह मंत्री अमित शाह ने भी की फडणवीस से बातचीत
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की है। इसे लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा - पुणे के तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और जमीनी हालात के बारे में जानकारी ली। पास में तैनात NDRF की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं, बचाव अभियान में शामिल हुईं और उल्लेखनीय तत्परता से कई लोगों की जान बचाई। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Deeply saddened by the tragic incident of the bridge collapse on the Indrayani River in Talegaon, Pune. Spoke with Maharashtra Chief Minister Shri Devendra Fadnavis and inquired about the present situation on the ground. NDRF teams posted nearby quickly rushed to the site, joined…
— Amit Shah (@AmitShah) June 15, 2025
अजित पवार ने हादसे पर जताई आशंका
वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल जंग खा गया था और प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कई लोगों के खड़े होने के कारण यह ढह गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा, 'हमें घटना के बारे में अलग-अलग जानकारी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुल पुराना और जंग खा गया था। पुल के ढहने के समय कई लोग उस पर खड़े थे।' उन्होंने कहा कि नदी पर एक नया पुल बनाने की योजना को मंजूरी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना के लिए जताया आभार, देशवासियों के पत्रों का वीडियो किया शेयर
लापता लोगों का आकलन किया जा रहा है- कलेक्टर
इस घटना की जानकारी देते हुए पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा कि पुल के ढहने और बह जाने के समय उस पर मौजूद लोगों की सही संख्या का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हम यह भी आकलन कर रहे हैं कि कितने लोग लापता हैं।' अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मावल तहसील के कुंदमाला इलाके में हुई, जहां अक्सर पिकनिक मनाने वाले लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी उफान पर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.