फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Accident: Bus Mounts Footpath in Pimpri-Chinchwad, Several Dead; Driver Detained for Suspected Drunk Driv

Pune Accident: पिंपरी-चिंचवड़ में फुटपाथ पर चढ़ी बस, 2 लोगों की मौत; ड्राइवर हिरासत में, नशे में होने की आशंका

Tue, 02 Dec 2025 12:32 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 02 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pune Accident: Bus Mounts Footpath in Pimpri-Chinchwad, Several Dead; Driver Detained for Suspected Drunk Driv
पिंपरी-चिंचवड़ में फुटपाथ पर चढ़ी बस - फोटो : ANI

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार बस अचानक फुटपाथ पर चढ़ गई और वहां चल रहे छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है और बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


ड्राइवर हिरासत में, बस मालिक की तलाश
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को पकड़ लिया। शुरुआती जांच में उसके शराब के नशे में होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल पुलिस मेडिकल टेस्ट और बस मालिक की जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है, जिसके चलते पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


ड्राइवर नशे में था, प्राथमिक जांच में संकेत- ACP वाकड डिवीजन
एसीपी (वाकड डिवीजन) सुनील कुराडे के अनुसार, हादसा शिवाजी चौक से वाकड ब्रिज की तरफ बढ़ते समय हुआ। उन्होंने बताया बस अचानक फुटपाथ पर चढ़ गई और छह पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी। दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। प्राथमिक जांच में उसके नशे में होने की आशंका है। बस मालिक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed