फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pulwama assault: Case filed on Kashmiri youth on charges, objectionable post on social media

पुलवामा हमला: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के आरोप में कश्मीरी युवक पर मामला दर्ज

Sat, 16 Feb 2019 07:36 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, बंगलुरु
भाषा, बंगलुरु Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 16 Feb 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Pulwama assault: Case filed on Kashmiri youth on charges, objectionable post on social media
हम जब सोशल मीडिया पर होते हैं तो यह क्यों भूल जाते हैं कि यह हमारा वह घर है जिसकी चाबी हर किसी के पास है, चाहे हम दें या न दें

कश्मीर के एक युवक पर पुलवामा आंतकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी गिरिश भारद्वाज की शिकायत पर शुक्रवार को यहां आबिद मलिक के खिलाफ भारत दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


उसने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखी थी। पुलिस ने कहा कि युवक ने कथित तौर पर आतंकी हमले को लेकर एक समाचार चैनल की खबर पोस्ट करते हुए उसके परिचय में लिखा द रियल सर्जिकल अटैक (वास्तविक सर्जिकल हमला) लिखा था। जांच के दौरान पता चला कि वह यहां के एक कॉलेज में पढ़ता था और एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म में काम करता था लेकिन अब अपने राज्य लौट चुका है। 
विज्ञापन


मामला बंगलुरु में दर्ज किया गया है क्योंकि उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल में यह लिखा था कि वह इस शहर में रहता है। शिकायत के बाद फेसबुक ने उसका अकाउंट डिलीट कर दिया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed