फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry BJP MLA Shankar dies, PM Modi pays tribute

पुडुचेरी के भाजपा विधायक केजी शंकर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 17 Jan 2021 04:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पुडुचेरी
पीटीआई, पुडुचेरी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 17 Jan 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Puducherry BJP MLA Shankar dies, PM Modi pays tribute
भाजपा के दिवंगत विधायक शंकर बाएं, पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक रैली में, फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

भाजपा की पुडुचेरी इकाई के कोषाध्यक्ष तथा विधायक के जी शंकर का रविवार तड़के उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शंकर के परिजनों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंकर के निधन पर शोक जताया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि शंकर ने पुडुचेरी के विकास व राज्य में भाजपा को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास किए। उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। 

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मनोनीत विधायक शंकर (70) के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उपराज्यपाल किरण बेदी, मुख्यमंत्री वी नारायण सामी, विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवकोलुंदु, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी सामीनाथन तथा विधानसभा सचिव आर मनुसामी समेत कई लोगों ने शंकर को श्रद्धाजंलि दी।


बेदी ने शंकर के पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। नारायण सामी ने भी भाजपा नेता के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। शंकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मनोनीत किए गए तीन विधायकों में से एक थे। इन सभी विधायकों को उपराज्यपाल किरण बेदी ने पांच जुलाई 2017 को राजभवन में शपथ दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed