फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PSLV-C53 carrying three foreign satellites lifts off from spaceport in Sriharikota

PSLV-C53: पीएसएलवी-सी53 तीन विदेशी उपग्रहों के साथ लॉन्च, स्थिर प्लेटफॉर्म के रूप में पृथ्वी की करेगा परिक्रमा

Thu, 30 Jun 2022 09:31 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा Published by: Amit Mandal Updated Thu, 30 Jun 2022 09:31 PM IST
सार

यह पीएसएलवी ऑर्बिटल प्रायोगिक मॉड्यूल (पीओईएम) के साथ एक स्थिर प्लेटफॉर्म के रूप में पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। 

विज्ञापन
PSLV-C53 carrying three foreign satellites lifts off from spaceport in Sriharikota
PSLV-C53 Launch - फोटो : ANI

विस्तार

पीएसएलवी-सी53 गुरुवार को तीन विदेशी उपग्रहों को लेकर श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। पीएसएलवी-सी53/डीएसईओ ( PSLV-C53/DS-EO) और दो अन्य सह-यात्री उपग्रहों को दूसरे लॉन्च पैड एसजीएससी-एसएचएआर (SDSC-SHAR) श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। यह पीएसएलवी ऑर्बिटल प्रायोगिक मॉड्यूल (पीओईएम) के साथ एक स्थिर मंच के रूप में पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इसरो ने बताया कि मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया। 
विज्ञापन

 
पहली बार एक स्थिर मंच के रूप में पृथ्वी की परिक्रमा करेगा 
इसरो के अनुसार यह पहली बार होगा जब पीएस 4 स्टेज एक स्थिरीकृत प्लैटफॉर्म के रूप में पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इसरो ने कहा कि पीओईएम खर्च किए गए पीएस4 चरण का उपयोग एक कक्षीय मंच के रूप में करता है, यह पहली बार है जब यह एक स्थिर मंच के रूप में पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इसरो ने इससे पहले फरवरी में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-04 और दो छोटे उपग्रहों के साथ PSLV-C52 लॉन्च किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

365 किग्रा का डीएस-ईओ उपग्रह और 155 किग्रा का निउसार दोनों सिंगापुर के हैं, जिसे स्टारेक इनिषियेटिव, कोरिया गणराज्य ने बनाया है। तीसरा उपग्रह स्कूब-1 2.8 किग्रा. का है जिसे नानयान्ग टेक्नोलॉजिकल युनिवर्सिटी सिंगापुर ने तैयार किया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed