फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pro-Pakistan slogan' case: BJP demands Congress MP Syed Naseer Hussain be named in FIR

Pro-Pak slogan Case: FIR में कांग्रेस सांसद का नाम शामिल करने की BJP ने की मांग, कहा- जब तक जांच पूरी न हो...

Tue, 05 Mar 2024 02:00 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 05 Mar 2024 02:00 PM IST
सार

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सैयद नसीर हुसैन की जीत के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे एक दिन पहले ही भाजपा ने एक जांच रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें दावा किया गया था कि नारे लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
Pro-Pakistan slogan' case: BJP demands Congress MP Syed Naseer Hussain be named in FIR
MLA B Y Vijayendra - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक की विधान सौध में पाकिस्तान समर्थक नारे लगने का मामला गहराता जा रहा है। एक दिन पहले जहां एफएसएल रिपोर्ट को लेकर हंगामा मचा रहा, तो वहीं अब भाजपा ने एफआईआर में कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन का नाम शामिल करने की मांग की है। इसके अलावा, राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ से अनुरोध किया है कि जांच पूरी नहीं होने तक उन्हें सदन की सदस्यता की शपथ नहीं लेने दी जाए। 

विज्ञापन


निजी लैब की जांच रिपोर्ट के हवाले से भाजपा का दावा
गौरतलब है, कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सैयद नसीर हुसैन की जीत के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे एक दिन पहले ही कर्नाटक की भाजपा ने निजी फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक जांच रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें दावा किया गया था कि नारे लगाए गए हैं। हालांकि इस रिपोर्ट को राज्य सरकार ने मानने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


नाम शामिल करने की मांग
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि अगर पार्टी निजी लैब की जांच रिपोर्ट जारी नहीं करती तो सरकार गिरफ्तारियां नहीं करवाती। प्राथमिकी में कांग्रेस नेता का नाम हटाए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समर्थक नारे के मामले में हुसैन को चौथे आरोपी के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'जनप्रतिनिधि और राज्यसभा के सदस्य संविधान को बनाए रखने और देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने की शपथ लेते हैं। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक हुसैन को शपथ नहीं लेनी चाहिए।'

विजयेंद्र ने कहा, 'हम भाजपा की ओर से राज्यसभा के सभापति को एक पत्र लिखने जा रहे हैं। भाजपा जांच पूरी होने तक हुसैन को शपथ नहीं लेने के लिए मजबूर करेगी।'


एफएसएल रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं कर सरकार?
इसके अलावा, भाजपा नेता ने जानना चाहा कि इस मामले में सरकार अपनी एफएसएल की रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी मांग की कि आरोपियों के नाम सार्वजनिक किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed