{"_id":"5f28a1eb8ebc3eb9cc5031e5","slug":"priyanka-gandhi-will-live-near-to-the-old-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi New House: प्रियंका गांधी पुराने घर के नजदीक ही फिर बसेंगी, जानिए कहां होगा उनका नया आशियाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Priyanka Gandhi New House: प्रियंका गांधी पुराने घर के नजदीक ही फिर बसेंगी, जानिए कहां होगा उनका नया आशियाना
Tue, 04 Aug 2020 01:03 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी दिल्ली के जिस लोधी एस्टेट इलाके में सालों रहीं, उसी के पास उनका नया आशियाना बनकर तैयार हो रहा है। सरकारी आवास 35 लोधी एस्टेट जिसे कुछ दिन पहले खाली किया है, भविष्य में उससे बमुश्किल पांच सौ मीटर की दूरी पर रहेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका हर हाल दिल्ली में रहकर ही राजनीति करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने खान मार्केट के करीब सुजान सिंह पार्क के जी ब्लॉक में घर लिया है। लॉकडाउन के चलते रेनोवेशन का काम पूरा नहीं हो सका था। फिलहाल इस मकान में रेनोवेशन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
इसी वजह से प्रियंका ने अस्थायी तौर पर गुरुग्राम के डीएलएफ मंगोलियाज शिफ्ट करने का फैसला लिया। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका नए साल तक दिल्ली लौट आएंगी।
विज्ञापन