फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Vadra slams BJP over Rahul Gandhi poster row

Congress: BJP के पोस्टर में राहुल के गलत चित्रण पर बिफरीं बहन प्रियंका, बोलीं- PM वादों की तरह कसमें भी भूल गए

Fri, 06 Oct 2023 08:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 06 Oct 2023 08:38 AM IST
सार

पहले कांग्रेस ने एक्स पर ही पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर सबसे बड़ा झूठा शीर्षक के साथ साझा की थी। कांग्रेस के पोस्टरों के जवाब में भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी का कई सिर वाला पोस्टर जारी किया। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra slams BJP over Rahul Gandhi poster row
राहुल गांधी के साथ गांधीनगर में प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर वार दिन-प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने गुरुवार को एक्स पर राहुल गांधी का पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्हें नए युग का रावण दिखाया गया है। अब अपने भाई की बचाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा उतर आई हैं। वह जमकर भाजपा पर भड़कीं और कहा कि क्या नरेंद्र मोदी अपने वादों की तरह कसमें भी भूल गए हैं।

विज्ञापन

वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर हिंदी में ट्वीट कर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा से पूछा कि वह राजनीति को गिरावट की कौन-सी मंजिल तक ले जाना चाहते हैं? 

विज्ञापन

उन्होंने लिखा, ‘नरेंद्र मोदी जी और जेपी नड्डा जी! आप राजनीति और बहस-मुबाहसे को गिरावट की कौन-सी मंजिल तक ले जाना चाहते हैं? आपकी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो हिंसक और उकसाऊ ट्वीट किए जा रहे हैं, क्या उसमें आपकी सहमति है ? ज्यादा समय नहीं बीता, आपने शुचिता की कसम खाई थी। क्या वादों की तरह कसमें भी भूल गए हैं ?’

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

इससे पहले कांग्रेस ने एक्स पर ही पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर सबसे बड़ा झूठा शीर्षक के साथ साझा की थी। साथ ही एक अन्य पोस्टर में पीएम को जुमला बॉय कहा गया था। कांग्रेस के पोस्टरों के जवाब में भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी का कई सिर वाला पोस्टर जारी किया। पोस्टर में कांग्रेस नेता को अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस से भी जोड़ा गया है, जिन पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। भाजपा ने लिखा कि नए युग का रावण है। धर्म विरोधी है। राम विरोधी है। इसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।

 


राहुल की करना चाहते हैं हत्या

वहीं,  कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने भाजपा द्वारा पोस्ट किए गए राहुल गांधी के ग्राफिक को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, ‘'राहुल गांधी की तुलना रावण से करने वाले भाजपा के हैंडल पर 'शर्मनाक' ग्राफिक की निंदा करने के लिए कोई शब्द नहीं है। उनके नापाक इरादे साफ हैं, वो लोग उनकी हत्या करना चाहते हैं। उन्होंने तुच्छ राजनीतिक लाभ लेने के लिए उनकी एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली।’

राहुल के खिलाफ लोगों को उकसा रहे
कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कांग्रेस नेता को रावण के रूप में दिखाए जाने पर कहा कि भाजपा लोगों को राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा करने के लिए उकसा रहे हैं। वह एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने हिंसा में अपने पिता और दादी को खो दिया है। टैगोर ने आगे कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी की ओर से इस तरह की प्रचारात्मक बातें दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। पीएम मोदी और जेपी नड्डा को इसका जवाब देना चाहिए। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। विपक्षी नेताओं के प्रति इस तरह का हिंसक व्यवहार अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed