फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi slams govt over IMPCL 'privatisation' bid, News in hindi

IMPCL Privatisation: 'अपने चुनिंदा मित्रों की तिजोरी भरना इनका मकसद', केंद्र पर प्रियंका गांधी का करारा हमला

Sun, 06 Oct 2024 05:23 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 06 Oct 2024 05:23 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने बताया कि IMPCL आयुर्वेद और यूनानी दवाओं का एक प्रमुख कारखाना है जो देश और विदेश में दवाओं की आपूर्ति करता है। प्रियंका गांधी ने कहा, लाभ कमाने वाली दवा फैक्ट्री को बेचने की योजना आयुर्वेद और आयुष को बढ़ावा देने के पाखंड की सच्चाई को उजागर कर रही है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi slams govt over IMPCL 'privatisation' bid, News in hindi
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेता - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्युटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड के निजीकरण की कथित योजना को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और आश्चर्य जताया कि चुनिंदा मित्रों की तिजोरियां भरने के अलावा इस सरकार का और क्या मकसद हो सकता है।
विज्ञापन


फार्मास्युटिकल कंपनी को बेचने की कथित योजना पर भड़कीं
कांग्रेस महासचिव ने ये टिप्पणी तब आई है कि फार्मास्युटिकल कंपनी को बेचने की सरकार की योजना ने कई स्थानीय निवासियों में चिंता पैदा कर दी है, जिनकी आजीविका इससे प्रभावित होने की संभावना है। पिछले साल इसने 18 करोड़ का मुनाफा कमाया और सरकार को 6 करोड़ का लाभांश देने की तैयारी कर रही है। इस इकाई में 500 से अधिक कर्मचारी हैं और हजारों छोटे किसान अपनी छोटी उपज और कच्चा माल इसे आपूर्ति करते हैं। 
विज्ञापन


प्रियंका ने कंपनी को बेचने के पीछे सरकार की मंशा पूछी
प्रियंका गांधी ने पूछा कि लाभ कमाने वाली मिनी रत्न फार्मास्युटिकल कंपनी को बेचने के पीछे सरकार की मंशा क्या है? उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, उत्तराखंड के अल्मोड़ा के मोहन में मौजूद इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्युटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IMPCL) की स्थापना 1978 में केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के पाखंड का सच्चाई उजागर कर रही दवा फैक्ट्री- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने बताया कि यह आयुर्वेद और यूनानी दवाओं का एक प्रमुख कारखाना है जो देश और विदेश में दवाओं की आपूर्ति करता है। प्रियंका गांधी ने कहा, लाभ कमाने वाली दवा फैक्ट्री को बेचने की योजना आयुर्वेद और आयुष को बढ़ावा देने के पाखंड की सच्चाई को उजागर कर रही है। उन्होंने कहा, देश की कीमती संपत्तियों को सौंपकर चुनिंदा मित्रों की तिजोरी भरने के अलावा इस सरकार का क्या मकसद हो सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed