फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi News: Priyanka Gandhi Vadra Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra Latest News Update Today in Hindi: Priyanka Gandhi says Non Gandhi should be Congress chief, supports Rahul Gandhi demands for the post

राहुल के बाद अब प्रियंका बोलीं, गांधी परिवार से इतर हो कांग्रेस प्रमुख

Wed, 19 Aug 2020 10:35 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 19 Aug 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi News: Priyanka Gandhi Vadra Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra Latest News Update Today in Hindi: Priyanka Gandhi says Non Gandhi should be Congress chief, supports Rahul Gandhi demands for the post
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के नेतृत्व में बड़े फेरबदल के संकेत दिए हैं। ये संकेत इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने गांधी परिवार से बाहर के सदस्य को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात कही है। 

विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि एक गैर-गांधी को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए, जैसा कि राहुल गांधी द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद कहा गया था। दरअसल, राहुल गांधी ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि किसी गैर गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाए। 
विज्ञापन



कांग्रेस महासचिव ने कहा, उन्होंने (राहुल गांधी) कहा है कि हममें से कोई भी पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए और मैं उनकी इस बात से पूरी तरह सहमत हूं। उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि पार्टी को अपना रास्ता भी तलाशना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के खिलाफ धारणा की लड़ाई हारने वाली पार्टी के बारे में जब प्रियंका से पूछा गया तो उन्होंने कहा, कांग्रेस 'नए मीडिया' को समझने में धीमी थी और जब तक उसने इसे समझने की कोशिश की, तब तक नुकसान हो चुका था।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में दुष्कर्म मामले को लेकर राहुल- प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यूपी में जंगलराज चरम पर है

प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह भी कहा कि वह एक गैर-गांधी को 'बॉस' के रूप में स्वीकार करेंगी। उन्होंने कहा, अगर वह (पार्टी अध्यक्ष) कल मुझसे कहते हैं कि वह मुझे उत्तर प्रदेश में नहीं चाहते हैं, वह मुझे अंडमान और निकोबार में चाहते हैं तो मैं खुशी-खुशी अंडमान और निकोबार जाऊंगी।'


दरअसल, प्रियंका का यह बयान मंगलवार को द प्रिंट द्वारा प्रस्तुत भारत के अगली पीढ़ी के नेताओं पर एक पुस्तक में प्रकाशित साक्षात्कार का हिस्सा है। प्रियंका के हवाले से कहा गया है कि जब भाजपा ने उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तो उन्होंने अपने बेटे और बेटी को सब कुछ स्पष्ट रूप से बताया। 

उन्होंने कहा, जब मेरे पति के बारे में आरोप लगाए गए, तो मैं अपने 13 वर्षीय बेटे के पास गई और उसे हर एक लेन-देन भुगतान के बारे में बताया। मैंने अपनी बेटी को भी इस बारे में बताया। मैं अपने बच्चों से चीजें नहीं छिपाती हूं। मैं उनके साथ बहुत खुलकर बात करती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed