फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi lashes out on Modi government on economic slowdown and advice to accept truth

बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर प्रियंका ने पूछा- कब तक हेडलाइन मैनेजमेंट से काम चलाएगी सरकार

Tue, 03 Sep 2019 11:55 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 03 Sep 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi lashes out on Modi government on economic slowdown and advice to accept truth
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंदी को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार से मंदी को स्वीकार करने के लिए कहा है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसी झूठ को सौ बार कहने से झूठ सच नहीं हो जाता। भाजपा सरकार को ये स्वीकार करना चाहिए कि अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक मंदी है और उन्हें इसे हल करने के उपायों की तरफ बढ़ना चाहिए। मंदी का हाल सबके सामने है। सरकार कब तक हेडलाइन मैनेजमेंट से काम चलाएगी?'

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले प्रियंका गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें आर्थिक मंदी पर राजनीति न करने की सलाह दी थी। प्रियंका ने ट्वीट करके लिखा, 'क्या सरकार स्वीकार करती है कि यहां मंदी है या नहीं? वित्त मंत्री को राजनीति से ऊपर उठकर हमारी वर्तमान अर्थव्यवस्था के बारे में देश की जनता से सच बोलना चाहिए। यदि वह इस बात (मंदी) को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं तो सबसे बड़ी समस्या को कैसे सुलझा पाएंगी जो उन्होंने खुद पैदा की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था को लेकर 31 अगस्त को प्रियंका ने कहा था कि जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है। न जीडीपी ग्रोथ है न रुपए की मजबूती। रोजगार गायब हैं। अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?

30 अगस्त को कांग्रेस महासचिव ने बैक फॉड को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीत करते हुए लिखा, 'देश की सबसे बड़ी बैंकिंग संस्था आरबीआई कह रही है कि सरकार की नाक के नीचे बैंक फ्रॉड बढ़ते जा रहे हैं। 2018-19 में ये चोरी और बढ़ गई। बैकों को 72,000 करोड़ रुपए का चूना लग चुका है। लेकिन वो गारंटर कौन है जो इतने बड़े फ्रॉड होने दे रहा है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed