फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka gandhi and RAHUL GANDHI Lucknow ROAD Show: 25 km in 5 hours, Congress is ready for election

प्रियंका-राहुल का रोड शो: 5 घंटे में 15 किलोमीटर, कांग्रेस का दावा- फ्रंट फुट पर खेलेंगे

Mon, 11 Feb 2019 08:39 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 08:39 PM IST
सार

  • सक्रिय राजनीति में पदार्पण के बाद प्रियंका गांधी का राहुल संग रोड शो
  • लखनऊ में रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा भरपूर जोश
  • जगह-जगह फूलों की बारिश से किया गया प्रियंका-राहुल गांधी का स्वागत
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहे साथ-साथ

विज्ञापन
Priyanka gandhi and RAHUL GANDHI Lucknow ROAD Show: 25 km in 5 hours, Congress is ready for election
प्रियंका-राहुल गांधी का लखनऊ रोड शो - फोटो : PTI

विस्तार

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में पदार्पण के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोड शो से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी उनकी बहन प्रियंका गांधी संग प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और महासचिव सह पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज शामिल हुए। 

विज्ञापन


करीब 5 घंटे तक चले इस 15 किलोमीटर के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भरपूर जोश देखने को मिला। रोड शो के बाद कांग्रेस कार्यालय के पास बने मंच से राहुल गांधी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस फ्रंट फुट पर खेलेगी। यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ भाईचारा और जनता को जोड़ने की विचारधारा है तो दूसरी तरफ आरएसएस-बीजेपी की देश को तोड़ने वाली विचारधारा है। 

विज्ञापन

आपके लिए खास

इंदिरा की छवि कैश करने के लिए प्रियंका के साथ इंदिरा गांधी के नाम के नारे भी लगाए गए।
राहुल सारथी की भूमिका में रहे। ज्यादातर समय लोगों का अभिवादन प्रियंका ने स्वीकार किया।
प्रियंका 14 फरवरी तक तीन दिन रोज यूपी के पार्टी मुख्यालय में 13-13 घंटे बैठक करेंगी। हर लोकसभा क्षेत्र के लिए 1-1 घंटे का वक्त तय है।
50 साल में पहली बार ऐसा होगा, जब गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी मुख्यालय में 3 दिन गुजारेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
  • रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी को देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। प्रियंका ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। लखनऊ में जगह-जगह प्रियंका गांधी के स्वागत में पोस्टर लगे थे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कहीं फूलों की बारिश कर, तो कहीं मालाओं के साथ प्रियंका-राहुल गांधी और अन्य नेताओं का स्वागत किया। 
     
  • प्रियंका गांधी का रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक गया। इस दौरान 30 जगहों पर प्रियंका गांधी का काफिला रुका। 15 किलोमीटर के इस रोड शो के दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करने के साथ ही खुशी से झूम रहे थे। एक जगह किसी आइसक्रीम वाले ने कोन उछाला, तो प्रियंका ने कैच कर राहुल गांधी को थमाया। 
     
  • पूरे रोड शो के दौरान प्रियंका कहीं कुछ नहीं बोलीं, केवल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो बार बोले। एक बार रोड शो के दौरान और फिर रोड शो खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में। उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा कि प्रधानमंत्री ने राफेल डील में रक्षा मंत्रालय के समानांतर सौदेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में हर रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार हुआ।
     
  • राहुल गांधी ने सपा-बसपा गठबंधन के बारे में सिर्फ़ एक बात कही कि वह मायावती जी और अखिलेश जी का बहुत आदर करते हैं, लेकिन कांग्रेस यूपी में पूरे दमख़म से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा के लिए लड़ेगी। उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए लड़ेगी। 
     
  • राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ सालाना रोज़गार देने का वादा किया था जो पूरा नहीं हुआ। उन्होंने अपने दोस्त अनिल अंबानी को रफ़ाल मामले में 30 हज़ार करोड़ का फ़ायदा पहुंचाया। एक बार फिर राहुल ने अपना वही पुराना नारा दोहराया- चौकीदार चोर है।
     
  • रोड शो के दौरान प्रियंका और राहुल गांधी ने राफेल का मॉडल दिखा कर सरकार की नीतियों का मजाक उड़ाया। राहुल और प्रियंका ने एक बच्ची को गोद में उठा लिया और उसके चॉकलेट दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजनों में भी प्रियंका को लेकर क्रेज दिखा। प्रियंका हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करती रहीं। 
     
  • रोड शो में बिजली के तारों के बीच राहुल-प्रियंका का रथ उलझ गया, जिससे व्यवधान भी हुआ। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बिजली के तारों को ऊपर उठाया और फिर काफिला आगे बढ़ गया। रोड शो का काफिला जब हजरतगंज पहुंचा तो वहां स्थित महात्मा गांधी, सरदार पटेल और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर राहुल और प्रियंका ने माल्यार्पण किया।
     
  • प्रियंका गांधी 12 फरवरी को मोहनलालगंज और उन्नाव के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। वहीं, दोपहर बाद वाराणसी, गोरखपुर, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।
     
  • 13 फरवरी को प्रियंका बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोंडा और बस्ती के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। वहीं, 14 फरवरी को प्रियंका गांधी सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मिर्जापुर, भदोही, अंबेडकरनगर, बलिया और मिश्रिख के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

     
  • 50 साल में पहली बार ऐसा होगा जब गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी मुख्यालय में 4 दिन गुजारेगा। इससे पहले 70 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी अक्सर यहां आते थे और कई दिन बिताते थे। तब वे यहां की ला-प्लास कॉलोनी में रहते थे।
     
  • लोगों का धन्यवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी है। दोनों से कहा है कि लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन होना चाहिए, जबकि विधानसभा में भी कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए। यूपी में सभी फेल हो चुके हैं। अगर यूपी में कांग्रेस को खड़ा करना है तो जमीन से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाना होगा। आप सभी को दिल को धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed