फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Principal arrested for thrashing students who failed to recite prayer, lacked Sanskrit proficiency

Arunachal Pradesh: प्रार्थना न पढ़ पाने वाले और संस्कृत में कमजोर छात्रों की पिटाई, आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार

Sun, 17 Dec 2023 08:20 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 08:20 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के पक्के केसांग जिले में एक स्कूल के प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि प्रिसिंपल पर आरोप है कि जो बच्चे ठीक से प्रार्थना नहीं पढ़ पाए, उनकी जमकर पिटाई की गई। 

विज्ञापन
Principal arrested for thrashing students who failed to recite prayer, lacked Sanskrit proficiency
अरुणाचल प्रदेश पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के पक्के केसांग जिले में एक स्कूल के प्रिंसिपल को छात्रों की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जो बच्चे ठीक से प्रार्थना नहीं पढ़ पाए, उनकी जमकर पिटाई की गई। इसके अलावा संस्कृत में कमजोर छात्रों पर भी प्रिंसिपल का गुस्सा बरसा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार को बताया कि स्कूल का संचालन पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट करता था। आरोप के बाद प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया गया है। पक्के केसांग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तासी दरंग ने बताया कि प्रिंसिपल को शनिवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
घटनाएं तब सामने आईं, जब कक्षा एक के एक छात्र के माता-पिता ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे। इसके बाद 10 दिसंबर को सिजोसा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि पहली से चौथी कक्षा के कम से कम 20 छात्रों के साथ महिला प्रिंसिपल ने दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को धमकी भी दी
उन्होंने बताया कि छात्रों को धमकी दी गई कि अगर उन्होंने अपने माता-पिको बताया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एपीएससीपीसीआर) ने कहा था कि स्कूल 2019 से बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed