फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister will inaugurate development works, worth Rs 15870 crore on July 13 in Mumbai

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 13 जुलाई को मुंबई दौरा; 15870 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों की देंगे सौगा

Tue, 09 Jul 2024 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 09 Jul 2024 10:13 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी 13 जुलाई को विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद पश्चिमी उपनगर के नेस्को सेंटर (गोरेगांव) में एक सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बैठक की तैयारियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate development works, worth Rs 15870 crore on July 13 in Mumbai
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अब पूरी तरह से 'एक्शन मोड' में है।  इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को मुंबई आ रहे हैं। जहां 13 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में कई विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। इसके दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुणे में भाजपा की विस्तारित कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार मुंबई आ रहे हैं।  राज्य सरकार का मानसून सत्र 12 जुलाई को समाप्त होगा। 13 जुलाई को प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करने वाले हैं। जिसमें  गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड और बोरीवली ठाणे लिंक रोड का भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल होंगे। गोरेगांव-मुलुंड मेट्रो परियोजना की लागत  6300 करोड़ रुपये और बोरीवली ठाणे लिंक रोड परियोजना की लागत 8400 करोड़ रुपये है। इसक अलावा प्रधानमंत्री दक्षिण मुंबई में ऑरेंज गेट से ग्रांट रोड तक एलिवेटेड रोड का भूमिपूजन भी करेंगे, इस परियोजना की लागत 1170 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


नेस्को सेंटर में बैठक को संबोधित करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 13 जुलाई को विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद पश्चिमी उपनगर के नेस्को सेंटर (गोरेगांव) में एक सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बैठक की तैयारियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 6 में से सिर्फ 2 सीटें जीतने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के मु्ंबई दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वह मुकेश अंबानी के छोटे बेट अनंत अंबानी की शादी में शिरकत कर सकते हैं। जिसकों देखते हुए मुंबई के  बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में सुरक्षा को कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्राइडेटन होटल के आसपास की बिल्डिंग को सुरक्षित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed