फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modis visit to UAE postponed was scheduled to visit the UAE on Jan 6 

PM Modi Visit Postponed: पीएम मोदी का यूएई दौरा टला, 6 जनवरी को था प्रस्तावित

Wed, 29 Dec 2021 04:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 29 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

अबूधाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 2016 में भारत का दौरा किया था। उन्होंने जनवरी 2017 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फिर से भारत का दौरा किया था।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modis visit to UAE postponed was scheduled to visit the UAE on Jan 6 
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात का दौरा टल गया है। इसकी वजह की जानकारी अब तक नहीं दी गई है। इससे पहले पीएम मोदी का यूएई दौरा छह जनवरी को प्रस्तावित था। कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खाड़ी देश की प्रस्तावित यात्रा ऐसे समय में होने जा रही है जब दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस यात्रा के दौरान मोदी के दुबई एक्सपो में भी जाने की संभावना थी।

विज्ञापन


भारत और यूएई हाल ही में चार-राष्ट्र समूह का हिस्सा बने
अपने बढ़ते रणनीतिक संबंधों के परिपेक्ष्य में भारत और संयुक्त अरब अमीरात हाल ही में एक नए चार-राष्ट्र समूह का हिस्सा बन गए हैं, जो व्यापार और निवेश से संबंधित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा। अन्य दो सदस्य अमेरिका और इजरायल हैं। 2015 में मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में एक बड़ा उछाल देखा गया क्योंकि यह साझेदारी में एक नए चरण की शुरुआत को चिह्नित करता है।
विज्ञापन


अबूधाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 2016 में भारत का दौरा किया था। उन्होंने जनवरी 2017 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फिर से भारत का दौरा किया था। इस यात्रा के दौरान ही द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में उन्नत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई में छठे विश्व सरकार शिखर सम्मेलन के लिए फरवरी 2018 में फिर से संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया था, जहां भारत सम्मानित अतिथि था। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'द ऑर्डर ऑफ जायद' प्राप्त करने के लिए अगस्त 2019 में फिर से संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया था। यूएई 33 लाख से अधिक भारतीयों का घर है जो दोनों पक्षों के बीच समग्र सांस्कृतिक और आपसी संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed