{"_id":"593656574f1c1b34539c833c","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-shortly-undertake-a-reshuffle-of-the-union-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी कैबिनेट में होगा तीसरा फेरबदल, शामिल होंगे ओडिशा-WB और तमिलनाडु से नए चेहरे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी कैबिनेट में होगा तीसरा फेरबदल, शामिल होंगे ओडिशा-WB और तमिलनाडु से नए चेहरे
amarujala.com- Presented by:जया पाण्डेय
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कैबिनेट में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस फेरबदल के लिए कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित नहीं की है, हालांकि कैबिनेट में शामिल होने वाले नए लोगों के नामों की सूची पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि अगर कैबिनेट में ये फेरबदल होता है तो भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए सरकार में ये कैबिनेट का ये तीसरा बदलाव होगा।
जैसा की अगले लोकसभा चुनावों में केवल 2 साल बचे हुए हैं, ऐसे में भाजपा का इरादा सरकारी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर लोगों के सामने रखने का है। इसके अलावा कुछ कैबिनेट सदस्यों को 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी के कामों में लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कैबिनेट में बदलाव की वजह पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के अचानक निधन और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के गोवा के मुख्यमंत्री बनने के कारण कैबिनेट में आई रिक्तियां भी हैं।
विज्ञापन
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि कैबिनेट में फेरबदल की संभावना है लेकिन ये प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है कि कैबिनेट में फेरबदल कब किया जाए, इसका फैसला वो स्वयं करें।