फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi To Address The Nation Through His Radio Programme Mann Ki Baat At 11 AM

आंदोलन के बीच पीएम मोदी आज करेंगे 'मन की बात', किसान करेंगे ताली-थाली से विरोध

Sun, 27 Dec 2020 08:36 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 27 Dec 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi To Address The Nation Through His Radio Programme Mann Ki Baat At 11 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

नए कृषि कानून के खिलाफ हो रहे किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित करेंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी कृषि कानूनों और इससे जुड़े मुद्दों पर बात कर सकते हैं। यह इस साल का उनके रेडियो कार्यक्रम की श्रृंखला का  आखिरी कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन


संसद द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक महीने से दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। वे सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं जबकि सरकार का कहना है कि वह कुछ संशोधन करने के लिए तैयार है। ऐसे में प्रधानमंत्री इन कानूनों पर सरकार की ओर से किए गए प्रयासों और उपायों की जानकारी देने के अलावा अपने विचार रख सकते हैं।
विज्ञापन



वहीं दूसरी ओर किसानों ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का ताली और थाली बजाकर विरोध करने का फैसला लिया है। कुछ किसान संगठनों ने पहले ही कहा था कि वह इस कार्यक्रम का विरोध करेंगे। शनिवार को आंदोलनकारी किसानों ने बातचीत की सरकार की पेशकश को स्वीकार कर लिया। 40 किसान यूनियनों के मुख्य संगठन संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक में यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी घोषणा किसान नेताओं की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके की गई। सरकार से बातचीत के लिए किसान नेताओं ने 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया है। जगह के तौर पर दिल्ली के विज्ञान भवन को चुना गया है। इससे पहले सरकार ने किसानों से बातचीत की अपील करते हुए अपनी पसंद की जगह और समय तय करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed