फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi said budget will fulfill the expectations of people

PM बोले- देश की उम्मीदों पर खरा उतरेगा यह बजट, मुस्लिम महिलाओं को दें तोहफा

Mon, 29 Jan 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Jan 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi said budget will fulfill the expectations of people
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिए है कि इस बार का बजट देश की आशा पूरी करने वाला होगा। संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सभी दलों से आपसी सहमति के जरिए तीन तलाक विधेयक को पारित करने की गुजारिश की। उन्होंने कहा - देश के सभी राजनितिक दलों से आग्रह करता हैू कि तीन तलाक विशेषकर मुस्लिम महिला के हक को हम इस सत्र में पारित करें। 2018 की एक उत्तम भेंट हमारी मुस्लिम महिलाओं को हम दें। भारत की राह, भारत की प्रगति पर विश्व की सभी क्रेडिबिलिटी एंजेसी वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ अपने बहुत ही सकारात्मक ओपिनियन देती रहती हैं।

विज्ञापन


आगामी बजट से लोगों को बहुत उम्मीदे हैं जिसे लेकर मोदी ने कहा- यह बजट देश की आर्थिक व्यवस्था को तेज गति देने वाला, नई ऊर्जा प्रदान करने वाला, देश की सामान्य जरुरतों को पूरा करने वाला बजट आएगा। एक महीने तक बजट की चर्चा भिन्न- भिन्न कमिटियों में होती है। इन कमिटियों में दल से ऊपर देश होता है। सत्ता पक्ष के लोग उसकी खामियों को जबकि विपक्षी बजट की खूबियों को उजागर करते हैं। मैं चाहता हूं कि कमिटियों के हेल्दी वातावरण का भरपूर उपयोग करें। बजट का सामान्य लाभ गरीब, किसान, दलित, शोषित, मजदूर को कैसे मिले इसपर हम व्यापक चिंतन करें। इसपर आप सकारात्मक सुझाव दें और रोडमैप बनाकर आगे बढ़े।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed