फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi rally in assam modi said people of assam want double engine government again

असम में बोले पीएम मोदी: कांग्रेस का खजाना खाली, भरने के लिए किसी तरह सत्ता में आना चाहती है

Sun, 21 Mar 2021 01:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 21 Mar 2021 01:09 PM IST
सार

  • असम के बोकाखाट में प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को किया संबोधित
  • रैली में कहा - राज्य में एक बार फिर डबल इंजन सरकार बनना तय
  • कांग्रेस का खजाना खाली, भरने के लिए किसी तरह सत्ता में आना चाहती है

विज्ञापन
prime minister narendra modi rally in assam modi said people of assam want double engine government again
असम के बोकाखाट में प्रधानमंत्री मोदी की रैली - फोटो : Twitter - @BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। असम के बोकाखाट में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर डबल इंजन सरकार बनना तय है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी, एनडीए की सरकार दोबारा सत्ता में आएगी। 

विज्ञापन


ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक पुल बन रहे हैं - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में आगे कहा कि कांग्रेस राज में सवाल था कि ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारों के बीच आपस में कनेक्टेविटी कैसे बढ़े? लेकिन NDA के सेवाकाल में ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक पुल बन रहे हैं, पुराने अधूरे पुलों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम जानवरों की सुरक्षा के साथ-साथ असम के लोगों के लिए सुविधाओं पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


असम में वनक्षेत्र में वृद्धि हुई
पीएम मोदी ने रैली में कहा कि काजीरंगा सहित हमारे तमाम अभ्यारण्य, हमारे वनक्षेत्र, हमारी धरोहर भी हैं, पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी हैं और रोजी रोटी के साधन भी हैं। मुझे खुशी है कि बीते पांच साल में असम में वनक्षेत्र में वृद्धि हुई है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि असम दर्शन के तहत 9,000 से ज्यादा सत्रों, नामघरों और आस्था से जुड़े दूसरे स्थानों में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने का काम भी भाजपा और एनडीए की सरकार ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे शासनकाल में असम नई ऊंचाईयों की ओर बढ़ा है - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि असम की एक और बहुत बड़ी ताकत है पेट्रोलियम और इससे जुड़े उद्योग। दशकों तक कांग्रेस असम के इस सामर्थ्य पर भी बैठी रही। बीते छह साल में तेल और गैस के सेक्टर में असम में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज से 90 साल से भी पहले अग्रेजों ने एक कानून बनाकर बैंबू को वृक्ष की कैटेगरी में डाल दिया था। ये कानून प्राइवेट जमीन पर उगाए गए बैंबू को काटने, उनके ट्रांसपोर्टेशन पर रोक लगाता था। आजादी के बाद भी 70 साल तक ये कानून ऐसे ही चला।







कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
50 साल से ज्यादा असम पर राज करने वाले लोग आजकल असम को पांच गारंटी दे रहे हैं। असम के लोग इनकी रग-रग से वाकिफ हैं। इन लोगों को झूठे वायदे करने की, झूठे घोषणापत्र बनाने की आदत पड़ गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस मतलब झूठे घोषणापत्र की गारंटी, कंफ्यूजन की गारंटी, अस्थिरता की गारंटी, बम, बंदूक और ब्लॉकेड की गारंटी, हिंसा और अलगाववाद की गारंटी, भ्रष्टाचार और घोटालों की गारंटी।

कांग्रेस को अपना खजाना भरने के लिए किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए - पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में NDA सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन आज के कांग्रेस नेताओं को तो सिर्फ सत्ता से मतलब है, वो चाहे कैसे भी मिले। असल में कांग्रेस का खजाना अब खाली हो गया है, उसे भरने के लिए इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए।

कांग्रेस पर अब कोई भरोसा नहीं करता - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खुद को सेकुलर बताते हैं, लेकिन असम, पश्चिम बंगाल और केरल में संप्रदाय के आधार पर बने दलों के साथ दोस्ती करते हैं। सत्ता के सामने इनको कुछ नहीं दिखता। इसी कारण अब कांग्रेस के लोगों की बातों पर देश में कोई भरोसा नहीं कर रहा।

चाय मजदूरों की दैनिक मजदूरी बढ़ाने पर असम सरकार गंभीर है - पीएम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने चाय बागान में काम करने वाले परिवारों को भी सालों तक अभाव में रखा। बीते पांच सालों में भाजपा ने चाय बागान में काम करने वाले साथियों के लिए पढ़ाई, कमाई और दवाई से जुड़ी जरूरतों के लिए एक के बाद एक कदम उठाए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि चाय जनजाति के साथियों और इस जनजाति से निकली महान विभूतियों को मान-सम्मान और स्वाभिमान का जीवन देने के लिए NDA प्रतिबद्ध हैं। टी गार्डन्स में काम करने वाले श्रमिक साथियों की दैनिक मजदूरी बढ़े इसके लिए भी असम सरकार पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed