{"_id":"5a7d48804f1c1b4f588b78e6","slug":"prime-minister-narendra-modi-is-on-three-countries-uae-oman-and-palestine-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलस्तीन पहुंचे PM मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर जॉर्डन के किंग संग सहमत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फलस्तीन पहुंचे PM मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर जॉर्डन के किंग संग सहमत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
फलस्तीन सहित तीन पश्चिम एशियाई देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले शुक्रवार को जॉर्डन पहुंचे। इस दौरान मोदी ने जॉर्डन के शासक किंग अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात की और कहा कि इससे भारत-जॉर्डन के संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। जॉर्डन के बाद प्रधानमंत्री फलस्तीन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
तीन पश्चिम एशियाई देशों के दौरे की मोदी ने शुक्रवार को जॉर्डन से की शुरुआत
किंग के साथ मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जॉर्डन के शासक किंग अब्दुल्ला द्वितीय के साथ एक शानदार बैठक हुई। हमारी आज की चर्चा भारत और जॉर्डन के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देगी। बैठक के दौरान मोदी ने किंग से कहा कि वह उम्मीद करते हैं इस महीने के अंत तक आप भारत की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
वहीं किंग ने इस मुलाकात को द्विपक्षीय संबंधों की दिशा में एक नया अध्याय बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी ने फलस्तीन यात्रा के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किंग का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Had a wonderful meeting with His Majesty King Abdullah II of Jordan. Our discussions today will give great strength to India-Jordan bilateral relations. pic.twitter.com/APduo6lSFc
— NarendraModi (@Narendermodi_PM) February 9, 2018
इसके साथ ही कुमार किंग को गले लगाते हुए मोदी की एक फोटो भी पोस्ट की। इस पोस्ट में कुमार ने लिखा कि दोस्तों का एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाना हमारे रिश्ते को दिखाता है।
30 सालों में किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा
इससे पहले जॉर्डन पहुंचने पर मोदी को वहां के प्रधानमंत्री हानी अल-मुल्की लेने आए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि पिछले 30 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली जॉर्डन यात्रा है। 1950 में राजनयिक संबंधों के शुरू होने के साथ ही भारत और जॉर्डन का दोस्ताना रिश्ता रहा है।