फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi Attended Valedictory Function of 96th LBSNAA, Common Foundation Course at Lal Bahadur Shastri National Academy Of Administration

राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी समारोह: 'प्रार्थना करें कि भविष्य में आपको कोई आसान काम ना मिले' अधिकारियों से बोले पीएम मोदी

Thu, 17 Mar 2022 01:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Mar 2022 01:06 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में 96वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ट्रेनिंग ले रहे 2021 बैच के अधिकारियों को भी संबोधित किया।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Attended Valedictory Function of 96th LBSNAA, Common Foundation Course at Lal Bahadur Shastri National Academy Of Administration
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@BJP4 INDIA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में 96वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के नए खेल परिसर का उद्घाटन भी किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने ट्रेनिंग ले रहे 2021 बैच के अधिकारियों से बात की।

विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में मैंने अनेकों बैचेज के सिविल सर्वेंट्स से बात की है, मुलाकात की है, उनके साथ लंबा समय गुजारा है। लेकिन आपका बैच बहुत स्पेशल है। आप भारत की आजादी के 75वें वर्ष में अपना काम शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन


हम में से बहुत से लोग उस समय नहीं होंगे जब भारत अपनी आजादी के 100वें वर्ष में प्रवेश करेगा। लेकिन आपका ये बैच, उस समय भी रहेगा, आप भी रहेंगे। आजादी के इस अमृतकाल में, अगले 25 साल में देश जितना विकास करेगा, उसमें बहुत बड़ी भूमिका आपकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको नंबर के लिए नहीं, हर एक जीवन के लिए काम करना है: पीएम
आपको फाइलों और फील्ड का फर्क समझते हुए ही काम करना होगा। फाइलों में आपको असली फील नहीं मिलेगी। फील के लिए आपको फील्ड से जुड़े रहना होगा। मेरी ये बात आप जीवन भर याद रखिएगा कि फाइलों में जो आंकड़े होते हैं, वो सिर्फ नंबर्स नहीं होते। हर एक आंकड़ा, हर एक नंबर, एक जीवन होता है।

आपको नंबर के लिए नहीं, हर एक जीवन के लिए काम करना है। आप इस बात की तह तक जाइएगा कि जब वो नियम बनाया गया था, तो उसके पीछे की वजह क्या थी। जब आप अध्ययन करेंगे, किसी समस्या के जड़ तक जाएंगे, तो फिर आप उसका स्थायी समाधान भी दे पाएंगे।

आप ये प्रार्थना करें कि भविष्य में आपको कोई आसान काम ना मिले
पीएम मोदी ने कहा कि आप ये प्रार्थना जरूर करिएगा कि भविष्य में आपको कोई आसान काम ना मिले। चैलेंजिंग काम का आनंद ही कुछ और होता है। आप जितना कंफर्ट जोन में जाने की सोचेंगे, उतना ही अपनी प्रगति और देश की प्रगति को रोकेंगे।


आपको सबका प्रयास, सबकी भागीदारी की ताकत समझनी होगी
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के इस अमृतकाल में हमें सुधार, प्रदर्शन, परिवर्तन को अगले स्तर पर ले जाना है। इसलिए ही आज का भारत सबका प्रयास की भावना से आगे बढ़ रहा है। आपको भी अपने प्रयासों के बीच ये समझना होगा कि सबका प्रयास, सबकी भागीदारी की ताकत क्या होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed