फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   press confrence of bharatiya janata party's president amit shah on completion of 2 year of modi govt

दो साल पूरा होने पर बोले शाह- मनाएंगे विकास पर्व, देश को दी निर्णायक सरकार

Fri, 27 May 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
press confrence of bharatiya janata party's president amit shah on completion of 2 year of modi govt
अमित शाह - फोटो : PTI

मोदी सरकार के दो साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल से 15 दिनों तक वे विकास पर्व के माध्यम से जो विकास कार्य किया है उसे जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा जहां कहीं से भी भाजपा के विधायक और सांसद चुनकर आतें हैं वहां हम जनादेश का हिसाब देते हैं। इस दौरान युवा, किसान, और बुद्धिजीवियों के साथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने देश को निर्णायक सरकार देने का काम किया। हमने देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार भी दी है. शाह ने कहा कि  2 साल के दौरान विपक्षी भी हम पर किसी घोटाले का आरोप नहीं लगा सके। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता की समस्या को,  चाहे वो दीर्घकालीन हो या तत्कालीन बात हो उस पर त्वरित कार्रवाई की है। जिसका ताजा उदाहरण नीट पर अध्यादेश है।

विज्ञापन




शाह ने बताया कि विकास पर्व के दौरान सांसद और विधायक अपने अपने क्षेत्र में रात बिताएंगे। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। शाह ने यह भी बताया कि 2 साल में 17 करोड़ रुपे कार्ड जारी किया गया। शाह ने कहा कि लैब को लैण्ड तक पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया है। शाह ने कहा कि सरकार 18,500 गांवों में बिजली पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने इस बात का साहस किया है कि बेरोजगारी सिर्फ नौकरी से दूर नहीं होती बल्कि स्वरोजगार से भी दूर होती है। जिसमें स्टार्ट अप, मेक इन इंडिया का भारी सहयोग है। शाह ने कहा कि विदेशी निवेश 42 प्रतिशत बढ़ा है, महंगाई कम हुई है, विदेशी मुद्रा का भण्डार आजादी के बाद सबसे ज्यादा बढ़ा है। वन रैंक वन पेंशन लागू होने को शाह ने बड़ी उपलब्धि बताई है।
विज्ञापन




शाह ने कहा कि गरीबों को 3 करोड़ घर देने का लक्ष्य है और नमामि गंगे और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरीखी योजनाओं से काफी लाभ हुआ है। स्वच्छ भारत सफल अभियान रहा है और 2015 में आजादी के बाद सबसे ज्यादा सॉफ्टेवयर निर्यात का काम भी हुआ है। शाह ने कहा कि हर मोर्चे पर भाजपा की सरकार ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास तीन साल का समय है। हम और अधिक मेहनत से काम करेंगे। एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा खाली किया हुआ खजाना औ पॉलिसी पैरालसिस को खत्म करने के लिए हमने 2 साल में काफी काम किया और इन सब चीजों को कवर किया। वीएचपी के ट्रेनिंग कैम्प पर शाह ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। अगर कुछ गैरकानूनी है तो उस पर राज्य सरकार कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूपी मे चुनाव के दौरान सीएम के चेहरे पर शाह ने कहा कि यह जनता तय करेगी कि उसका 'राम' कौन होगा। शाह ने सीएम के चेहरे को राम राजनाथ के उस बयान के संदर्भ कही है जिसमें उन्होंने यूपी के जनता से अपील की थी कि भाजपा का 14 वर्ष का वनवास खत्म किया जाए। राज्यसभा सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर किए जा रहे लगातार हमलों पर शाह ने कहा कि पार्टी इस पर राय देना जरूरी नहीं समझती। शाह ने यूपी के चुनावों पर कहा कि भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला है। सरकार और संगठन में दलितों की मौजूदगी पर अमर उजाला के सवाल पर शाह ने कहा कि पार्टी और सरकार में दलितों की मौजूदगी है। अमर उजाला द्वारा किए गए राम मंदिर, धारा 370 औऱ समान नागरिक कानून नागरिक संहिता पर शाह ने कहा कि ये सारी चीजें भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र में हैं और उन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed