फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President visits Odisha National Park and Peoples Democratic Front to be merged with NPP

Big News: राष्ट्रपति ने किया ओडिशा के नेशनल पार्क का दौरा, एनपीपी में होगा पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट का विलय

Sat, 06 May 2023 06:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बारीपदा (ओडिशा)
एजेंसी, बारीपदा (ओडिशा) Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 06 May 2023 06:06 AM IST
सार

ओडिशा सरकार ने पंडित रघुनाथ मुर्मू स्मारक के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। वहीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) ने शुक्रवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा की एनपीपी में विलय करने की घोषणा की।

विज्ञापन
President visits Odisha National Park and Peoples Democratic Front to be merged with NPP
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सिमलिपाल नेशनल पार्क का दौरा किया। मयूरभंज दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति ने संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू को उनके जन्म स्थान डंडाबोश गांव में उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। ओडिशा सरकार ने पंडित रघुनाथ मुर्मू स्मारक के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। 

विज्ञापन


एनपीपी में होगा पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट का विलय
पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) ने शुक्रवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा की एनपीपी में विलय करने की घोषणा की। यह निर्णय पीडीएफ की आम सभा की बैठक में गेविन एम माइलीम की अध्यक्षता में लिया गया। दो विधायकों में से एक माइलीम और दूसरे इसके कार्यकारी अध्यक्ष बंतेइदोर लिंगदोह हैं। 
विज्ञापन


पीडीएफ राज्य में एनपीपी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है और विधानसभा में इसके दो विधायक हैं। राज्य विधानसभा में विधायकों की कुल वर्तमान संख्या 59 है। विलय के बाद एनपीपी की संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणाचल के पूर्व गृह मंत्री नीलम ताराम का 66 वर्ष की आयु में निधन
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नीलम ताराम (66) का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह ईटानगर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। लोअर सुबनसिरी जिले के याचुली सर्किल के डीड गांव में जन्मे ताराम राजनीति में आने से पहले 1981 से 1983 तक जूनियर शिक्षक के रूप में काम कर चुके हैं वे 1990 में याचुली सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। 

बूचड़खानों को पर्यावरण मंजूरी के दायरे में लाए सरकार : एनजीटी
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह दो महीने में सभी बूचड़खानों को पर्यावरण मंजूरी के दायरे में लाने का फैसला ले। एनजीटी ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान निर्देश दिए। अधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस एके गोयल की पीठ ने मंत्रालय के जवाब का उल्लेख किया है, जिसके मुताबिक बूचड़खानों समेत 20,000 वर्ग मीटर से अधिक की सभी निर्माण परियोजनाओं के लिए पर्यावरण मंजूरी आवश्यक है। 

साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार
सैन्यकर्मी बनकर 60 से अधिक लोगों से ठगी करने वाले साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने 10 को गिरफ्तार किया है। इसमें यूपी सहित कई राज्यों की पुलिस ने पुणे स्थित दक्षिणी सैन्य कमान की खुफिया (एमआई) इकाई के साथ अभियान को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सबसे पहले कुख्यात साइबर अपराधी और मामले में कथित सरगना संजीव कुमार (30) को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया था। हरियाणा, यूपी व राजस्थान पुलिस ने एमआई के साथ मिलकर उससे पूछताछ की। इसके बाद हरियाणा के नूंह और डीग में छापा मारा और नौ लोगों को दबोच लिया। 

समलैंगिक विवाह को मान्यता देना परिवार व्यवस्था से अन्याय : चर्च
समलैंगिक विवाह के खिलाफ केंद्र के रुख की सराहना करते हुए केरल के ‘सिरो-मालाबार गिरजाघर’ ने कहा कि ऐसे रिश्तों को कानूनी मान्यता देना अप्राकृतिक है। ऐसा करना परिवार व्यवस्था के साथ अन्याय है। गिरजाघर ने कहा कि समलैंगिक विवाह पुरुष और महिला के बीच प्राकृतिक संबंधों के कारण बच्चों के पैदा होने और पलने के अधिकारों का भी उल्लंघन है।


जनवरी से मार्च के बीच भारत में 18% बढ़ गए साइबर हमले
2023 की पहली तिमाही में भारत में प्रत्येक संगठन को प्रत्येक सप्ताह औसतन 2,108 साइबर हमलों का सामना करना पड़ा, यह आंकड़ा एक साल पहले की अवधि की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी अमेरिकी-इस्राइली आईटी सुरक्षा कंपनी चेक प्वाइंट की रिपोर्ट में शुक्रवार को सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, साइबर अपराधी चैट जीपीटी जैसे टूल का दुरुपयोग कर कोड का निर्माण करते हैं। वैश्विक स्तर पर शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र के संगठनों ने सबसे अधिक हमलों का सामना किया। इन पर प्रति सप्ताह प्रति संगठन औसतन 2,507 हमले हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed