{"_id":"5c7cf35dbdec224c8b1b0de6","slug":"president-says-india-will-use-full-force-to-protect-nation-sovereignty","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा भारत : राष्ट्रपति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा भारत : राष्ट्रपति
Mon, 04 Mar 2019 03:19 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Mon, 04 Mar 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले की घटना के बाद आतंकवादियों पर भारतीय वायुसेना के हवाई हमले का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए भारत अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि विभिन्न देशों के परिप्रेक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैसे-जैसे भारत का कद बढ़ा है वैसे-वैसे उसकी सशस्त्र सेना की ताकत और क्षमता भी बढ़ी है। उन्होंने ने कहा कि भारत शांति के लिये दृढ़ संकल्प है लेकिन जरूरत पड़ने पर राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिये हम अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेंगे। मुझे यकीन है कि सेना में हमारे शूरवीर पुरूष और बहादुर महिला सैनिक ऐसे समय में अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वीर वायु योद्धाओं से लैस देश की सशस्त्र सेनाएं, राष्ट्र की रक्षा के लिये हमारे इसी दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा, कि उनकी वीरता और पेशवर अंदाज को हमने हाल में देखा है। जिस तरह से भारतीय वायुसेना ने आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किये, यह उसी का उदाहरण है।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमले किये थे। हकीमपेट स्थित एयरफोर्स स्टेशन और 5 बेस रिपेयर डिपो को प्रेसिडेंट कलर्स प्रदान करने के कार्यक्रम में राष्ट्रपति कोविंद ने ये बातें कहीं।
(इनपुटः भाषा)