फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Remark Row: BJP termed Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury remarks on President as country insult

President Remark Row: अधीर रंजन की टिप्पणी के खिलाफ उतरे चार केंद्रीय मंत्री, बताया राष्ट्रपति का अपमान

Thu, 28 Jul 2022 07:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 28 Jul 2022 07:03 PM IST
सार

President Remark Row: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि पहली बार देश को एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति पाने का गौरव हासिल हुआ है। इस पर पूरे देश को गर्व है, लेकिन कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के विषय में अभद्र टिप्पणी कर अपनी असंवेदनशीलता का परिचय दिया है...

विज्ञापन
President Remark Row: BJP termed Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury remarks on President as country insult
President Remark Row: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अन्य प्रेस कांफ्रेंस करते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को भाजपा ने देश का अपमान बताया है। किरेन रिजिजू, सर्बानंद सोनोवाल और भारती पवार सहित चार आदिवासी केंद्रीय मंत्रियों ने इसे आदिवासियों का अपमान बताया है। मंत्रियों ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के साथ ही विपक्ष के क़ई नेताओं की अवांछित टिप्पणी सामने आ रही थीं, लेकिन अब उनके राष्ट्रपति चुने जाने के बाद भी इस तरह की अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस टिप्पणी के लिए कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि पहली बार देश को एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति पाने का गौरव हासिल हुआ है। इस पर पूरे देश को गर्व है, लेकिन कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के विषय में अभद्र टिप्पणी कर अपनी असंवेदनशीलता का परिचय दिया है। रिजिजू ने कहा कि इससे राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंची है। इसके लिए कांग्रेस और सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


भारती पवार ने कहा कि राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के बैठने से पूरे आदिवासी जनजाति समुदाय का सम्मान बढ़ा है, लेकिन कांग्रेस आदिवासियों की इस भावना को समझने में नाकाम हुआ है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के समय से ही कांग्रेस इसके खिलाफ दिखाई पड़ रही थी, उसके नेता क़ई बार उनके नामांकन को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे, लेकिन अब जबकि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनी जा चुकी हैं, इसके बाद भी कांग्रेस नेताओं के द्वारा उनका अपमान किया जाना जारी है। उन्होंने कहा कि इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed