फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ramnath Kovind will go Tajikistan on three day visit

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से तजाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा पर

Sun, 07 Oct 2018 06:04 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Oct 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind will go Tajikistan on three day visit

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सात से नौ अक्टूबर तक तजाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत के मध्य एशियाई देश के साथ संबंधों को लेकर काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। राष्ट्रपति इस दौरान तजाकिस्तान के साथ संबंध मजबूत करने के लिए वहां के शीर्ष नेतृत्व से वार्ता करेंगे। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक यात्रा के दौरान राष्ट्रपति कोविंद तजाकिस्तान के अपने समकक्ष इमामोली रहमोन, संसद के अध्यक्ष शुकुरजोन जुहुरोव और संसद के निचले सदन के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद तजाकिस्तान के प्रधानमंत्री कोहिर रसुलजोदा से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

तजाकिस्तान नेशनल यूनिवर्सिटी में भाषण देंगे राष्ट्रपति

कोविंद तजाकिस्तान नेशनल यूनिवर्सिटी भी जाएंगे। वहां वह ‘कट्टरता का मुकाबला: आधुनिक समाज में चुनौतियां’ विषय पर भाषण देंगे। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति कोविंद तजाकिस्तान में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति दुशान्बे में महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर के स्मारकों पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कई प्रमुख मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद की मध्य एशियाई देश की यह पहली यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कोविंद की तजाकिस्तान की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों में चर्चा होने की उम्मीद है। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे और राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह मन्हास भी राष्ट्रपति के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed