फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President RamNath Kovind to attend AMU convocation ceremony student union secretary opposes

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति, विरोध शुरू

Sat, 24 Feb 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 24 Feb 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
President RamNath Kovind to attend AMU convocation ceremony student union secretary opposes
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दीक्षांत समारोह में किसी भी आरएसएस के कार्यकर्ता को बुलाये जाने को लेकर आगाह किया है। छात्र संघ ने कहा है कि इस कार्यक्रम में यदि कोई आरएसएस से जुड़ा कार्यकर्ता आता है तो हम उसका विरोध करेंगे।  
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 7 मार्च 2018 को होने वाले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। लेकिन इस समारोह से पहले ही राष्ट्रपति कोविंद को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं।
विज्ञापन


स्टूडेंट यूनियन के सचिव ने विश्वविद्यालय अथॉरिटी को पत्र लिख कर कहा है कि हमारा विरोध राष्ट्रपति के आने से नहीं है बल्कि उस संघी मानसिकता से है जो मानवता के खिलाफ है। छात्र संघ के सचिव मोहम्मद फहाद ने कहा, 'अगर कोई संघी या महात्मा गांधी की हत्या से जुड़ा अथवा बाबरी मस्जिद विध्वंस में शामिल व्यक्ति इस दीक्षांत समारोह में शामिल होता है, तो उसके साथ क्या किया जाना चाहिए ये सभी जानते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

पहले भी होते रहे हैं राष्ट्रपति शामिल

President RamNath Kovind to attend AMU convocation ceremony student union secretary opposes
AMUSU Mohd Fahad
फहाद ने कहा कि छात्र कोविंद का वो स्टेटमेंट नहीं भूले हैं जिसमें उन्होंने इस्लाम और ईसाइयों को इस देश का नहीं माना था। साथ ही फहाद ने कहा  कि मैं उनके संवैधानिक पद का आदर करता हूं। 

बता दें कि करीब 32 साल बाद कोई राष्ट्रपति एएमयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। इस समारोह में भाग लेने वाले देश के पांचवें राष्ट्रपति होंगे। 

इससे पहले सन् 1986 में एएमयू के दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने भाग लिया था। उनके पहले 1976 में फखरुद्दीन अली अहमद, 1966 में डॉ. एस राधाकृष्णन तथा 1951 के दीक्षांत समारोह में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। एएमयू पीआरओ आफिस के मेंबर इंचार्ज प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि दीक्षांत समारोह एथलेटिक्स ग्राउंड में पूर्वाह्न 11.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 225 छात्रों को मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed