फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind honored 202 freedom fighters on 78th anniversary of Quit India Movement

राष्ट्रपति ने भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर 202 स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित

Mon, 10 Aug 2020 02:49 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 10 Aug 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind honored 202 freedom fighters on 78th anniversary of Quit India Movement
President Ram Nath Kovind - फोटो : President of India

गराष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को देशभर के 202 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी कर बताया कि हर साल राष्ट्रपति, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के लिए राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम की मेजबानी करते हैं। इस वर्ष कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि इसलिए, राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों को राष्ट्रपति की ओर से जिला मजिस्ट्रेट/अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट/सब डिविजनल मजिस्ट्रेट द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को उनके घरों पर शाल और अंगवस्त्रम के साथ सम्मानित करने और अभिनंदन करने का अनुरोध किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थानीय आयुक्तों को अंगवस्त्रम और शॉल भिजवा दिए गए हैं।  
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर, हम आज अपने लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उनकी हिम्मत और देशभक्ति हमें समृद्ध और मजबूत भारत के लिए काम करने की प्रेरणा देती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस क्रांति के वीर सेनानियों को याद किया। शाह ने भी ट्वीट किया कि अगस्त क्रांति के नाम से प्रसिद्ध ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ ने देश के छोटे से छोटे गांव से लेकर बड़े शहरों तक ब्रिटिश सरकार को चुनौती दी। आज इस आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर मैं इस क्रांति के सभी बहादुर सेनानियों का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed