{"_id":"59736bf44f1c1bf97e8b47e5","slug":"president-pranab-mukherjee-farewell-in-parliament-and-pm-hosts-dinner","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल संसद में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की विदाई, मोदी संग डिनर करेंगे नीतीश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कल संसद में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की विदाई, मोदी संग डिनर करेंगे नीतीश
amarujala.com- Written by: मोहित
Updated Sat, 22 Jul 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद निवर्तमान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के सम्मान में 23 जुलाई रविवार को विदाई समारोह देने जा रही है। इस मौके पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सांसद मौजूद रहेंगे।
समारोह में प्रणव मुखर्जी को स्मृति चिन्ह़ दिया जाएगा। इस मौके पर उनके सम्मान में एक कॉफी टेबल पुस्तक भी जारी होगी। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार समेत संसद के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। इस पुस्तक को सेंट्रल हॉल में संसद सदस्यों के लिए हस्ताक्षर के लिए रखा गया था।
समारोह शाम 5:30 शुरू होगा।
समारोह की शुरुआत लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के भाषण से होगी। पुस्तक में प्रणव मुखर्जी के पूरे कार्यकाल से जुड़ी तस्वीरें प्रकाशित की गई हैं। वहीं स्मृति चिन्ह् में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और लोकसभा स्पीकर के हस्ताक्षर होंगे। समारोह के बाद हाई टी में प्रणव मुखर्जी की पसंदीदा मिठाई संदेश भी परोसी जाएगी।
विज्ञापन
पीएम के भोज में नीतीश भी रहेंगे मौजूद
निवर्तमान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के सम्मान में प्रधानमंत्री की ओर से शनिवार को दिए गए रात्रि भोज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल युनाइटेड की महागठबंधन की सरकार को लेकर चल रही खींचतान के बीच नीतीश की डिनर समारोह में मौजूदगी काफी अहम मानी जा रही है। नीतीश रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति के पद के लिए शपथ समारोह में भी शिरकत करेंगे।