{"_id":"581a6d584f1c1bac314377d5","slug":"president-pranab-mukherjee-arrived-in-nepal-on-a-three-day-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणब ने नेपाल में उठाया मधेसी मुद्दा, राष्ट्रपति से की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रणब ने नेपाल में उठाया मधेसी मुद्दा, राष्ट्रपति से की बात
गुंजन कुमार/ अतुल मिश्र, काठमांडू
Updated Thu, 03 Nov 2016 06:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को अपने नेपाली समकक्ष बिद्या देवी भंडारी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत की। इस बीच प्रणब ने मधेसी मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति और सुरक्षा के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा बन गया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होकर इसका खात्मा करने को कहा। इससे पहले नेपाल में नए संविधान के लागू होने के बीच दोनों देशों के बीच संबधों में तनाव आ गया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भारत राज पौडयाल ने कहा, ‘द्विपक्षीय मुलाकात गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण थी। भारत के राष्ट्रपति ने नेपाली राष्ट्रपति भंडारी को पिछले साल देश में नए संविधान को लागू करने पर बधाई दी।’ बातचीत में हुगली-गंगा-कोसी को जोड़ने, नेपाल में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के तहत 50 हजार घर बनाने व मधेसी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। बातचीत के दौरान नेपाली विदेश मंत्री प्रकाश शरण महत, पर्यटन व संस्कृति मंत्री जीबन बहादुर शाही और विदेश सचिव शंकर दास बजरंगी भी मौजूद थे।
इससे पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नेपाल की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा काठमांडू पहुंचे। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने खुद पहुंचकर मुखर्जी का स्वागत किया। मुखर्जी के स्वागत के लिए उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड भी त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। 18 वर्ष के बाद हुए भारतीय राष्ट्रपति के नेपाल भ्रमण को देखते हुए काठमांडू की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। नेपाल में मुखर्जी के भ्रमण के अवसर पर सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुखर्जी एयरपोर्ट से सीधे नेपाल के राष्ट्रपति के आवास शीतल निवास पहुंचे। राष्ट्रपति भंडारी ने मुखर्जी के सम्मान स्टेट ब्यङक्वीट का आयोजन किया। मुखर्जी बृहस्पतिवार को पशुपति नाथ का मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। इसी दिन वे काठमांडू विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाने वाला अनेररी डाक्टर के कार्यक्रम में शरीक होंगे।
मुखर्जी काठमांडू महानगर पालिका द्वारा नगरवासी की ओर से दिए गए नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में भी सहभागी होंगे। वो मधेसी सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ भी बृहस्पतिवार को होटल हयात में मुलाकात करेंगे।
इसी दिन शाम नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने मुखर्जी के सम्मान में होटल द्वारिका में रात्रिभोज रखा है । शुक्रवार को राष्ट्रपति मुखर्जी जनकपुर जाएंगे। वहां वे जानकी मंदिर में पूजा भी करेंगे। जनकपुर में उनका नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा और समारोह को संबोधन भी करेंगे। शुक्रवार को ही राष्ट्रपति मुखर्जी जनकपुर से पर्यटक नगरी पोखरा के लिए प्रस्थान करेंगे । पोखरा के ग्रांडी होटल मे लंच लेने के वाद पूर्व गोरखा सैनिक पेंशन शिविर को संबोधित भी करेंगे। शुक्रवार शाम पोखरा से काठमांडू लौटकर त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली लौटेंगे ।
50 मिनट तक किसी भी उड़ान पर प्रतिबंध
राष्ट्रपति मुखर्जी के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को 50 मिनट तक किसी भी विमान को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई।