फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President police medal for CBI officer who arrested Chidambaram

दीवार फांद कर चिदंबरम को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक

Sun, 26 Jan 2020 08:20 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 26 Jan 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
President police medal for CBI officer who arrested Chidambaram
जब पी चिदंबरम गिरफ्तार हुए थे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के घर की दीवारों को फांद कर उन्हें गिरफ्तार करने वाले अधिकारी सहित 28 सीबीआई अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम को गिरफ्तार करने वाले डिप्टी एसपी रामास्वामी पार्थसारथी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। पार्थसारथी ने ही चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को भी गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई के संयुक्त निदेशक धीरेंद्र शंकर शुक्ला को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने मुंबई के पत्रकार जे डे की हत्या की सफलतापूर्वक जांच की और संयुक्त अरब अमीरात से भारतीय नागरिक रोशन अंसारी को भारत लाने वाली टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों से जुड़े मामले की भी जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में बिनय कुमार, मनोज वर्मा, निर्भय कुमार, रवि नारायण त्रिपाठी, मुकेश वर्मा, नितेश कुमार, बरुण कुमार सरकार, नारायण चंद्र साहू, नंद किशोर, नूर अली शेख और रोहिताश कुमार धिनवा शामिल हैं।

गणतंत्र दिवस पर जवानों को सलाम

वहीं राष्ट्रपति ने सेना को 409 वीरता पुरस्कारों से सम्मानित करने पर मुहर लगाई है। इनमें आतंकियों को धूल चटाने वाले सेना के छह जांबाजों समेत 9 लोगों को शौर्य चक्र दिया गया है।वहीं, थल सेना, नौसेना व वायुसेना के 28 सूरमाओं को परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 को उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 को अति विशिष्ट सेवा मेडल, 10  को युद्ध सेवा मेडल दिया गया है। उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी, सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और एडजुटेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद दत्ता समेत 28 अफसरों को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। 

नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को मार गिराया था। इसके अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति लामा, मेजर केबी सिंह, नायब सूबेदार नरेंद्र सिंह, नायक नरेश कुमार और सिपाही करमदेव ओरांव को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

बाकी तीन शौर्य चक्र गृह मंत्रालय के तीन लोगों को मरणोपरांत दिया गया है। वहीं, सुरक्षा बलों को दिए गए वीरता पुरस्कारों के तहत 4 राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक और 286 वीरता पुरस्कार दिए गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस एसएसपी अब्दुल जब्बार, डीएसपी गुलाम हसन शेख और कांस्टेबल आसिफ इकबाल कुरैशी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिए जाने का एलान किया गया।

कांस्टेबल उत्पल राभा को भी मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया है। इसके अलावा 93 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 657 को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 108 वीरता पदक
 जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 108 वीरता पदक दिया गया है। इनमें वीरता के लिए 105 पुलिस पदक और तीन राष्ट्रपति पुलिस पदक शामिल हैं। वहीं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 76 वीरता पदक दिए गए हैं, जिसमें 75 पुलिस पदक जबकि एक राष्ट्रपति पुलिस पदक (मरणोपरांत) मिला है।

वहीं, झारखंड पुलिस को 33 पुलिस पदक दिए गए हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पुलिस को यह सम्मान घाटी में आतंक रोधी अभियानाें में शामिल होने के लिए दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed