फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   President of chess association Sanjay Kapoor said, India has to make chess powerhouse like Russia in the world

रूस की तरह भारत को बनाना है शतरंज का पावरहाउस: संजय कपूर

Thu, 07 Jan 2021 01:16 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 07 Jan 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
President of chess association Sanjay Kapoor said, India has to make chess powerhouse like Russia in the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारतीय शतरंज संघ की बादशाहत 70 वर्षों के इतिहास में पहली बार दक्षिण से निकलकर उत्तर भारत के हाथों में आई है। कानपुर के उद्योगपति संजय कपूर ने इस कारनामे को अंजाम देते हुए भारतीय शतरंज संघ के अध्यक्ष के रूप में चुनाव जीता है।

विज्ञापन


शतरंज संघ के नए अध्यक्ष संजय कपूर ने किया साफ पूरे देश में फैलाएंगे शतरंज की जड़ें
संजय साफ कर देते हैं कि उनका पहला लक्ष्य विश्वनाथन आनंद, कोनेरू हंपी, पी. हरिकृष्णा, विदित गुजराती जैसे कई देश के शतरंज सितारों को बिना किसी विवाद के पूरा सहयोग उपलब्ध कराना रहेगा। जिससे ये सितारे रूस की तरह दुनिया में भारतीय शतरंज का वर्चस्व स्थापित कर सकें।
विज्ञापन


इसके बाद वह दक्षिण भारत की तरह उत्तर भारत के राज्यों में भी शतरंज को स्थापित करेंगे। वैसे उनके एजेंडे में देश का हर राज्य रहेगा, लेकिन पहले की तरह शतरंज सिर्फ दक्षिण भारत में सुर्खियों में नहीं रहेगा बल्कि पूरे देश में सभी को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर राज्य कानपुर और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से भी जुड़े संजय अमर उजाला से खुलासा करते हैं कि वह शतरंज को जमीनी स्तर पर जोड़ेंगे। उनकी कोशिश रहेगी कि संघ को खेल मंत्रालय से जल्द मान्यता मिले। हर राज्य में शतरंज के टूर्नामेंट कराना उनकी प्राथमिकता में होगा।


पिछले कुछ वर्षों में आनंद और हंपी जैसे दिग्गजों का भारतीय शतरंज संघ के साथ अनुभव अच्छा नहीं रहा। एक बार हंपी को ओलंपियाड में ही खेलने से रोक दिया गया था। आनंद भी शतरंज संघ पर उपेक्षा के आरोप लगाते रहे हैं। संजय का कहना है कि वह पुराने विवादों में झांकना नहीं चाहते हैं, लेकिन यह साफ कर देते हैं कि अब हमारे सितारों को किसी तरह की शिकायत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed