फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu PM Modi greets countrymen on Ambedkar Jayanti Ceremony at parliament lawn Updates

Ambedkar Jayanti: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने लिया समारोह में हिस्सा

Sat, 15 Apr 2023 12:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Apr 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
President Murmu PM Modi greets countrymen on Ambedkar Jayanti Ceremony at parliament lawn Updates
Ambedkar Jayanti - फोटो : ANI

संसद भवन के लॉन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी, राकांपा मुखिया शरद पवार, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व अन्य नेता शामिल हुए।

विज्ञापन


 



राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को अंबेडकर दिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा कि मैं सभी देशवासियों को तहेदिल से संविधान के सूत्रधार बाबासाहेब भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती की बधाई देती हूं। ज्ञान और विलक्षण प्रतिभा संपन्न व्यक्ति के प्रतीक डॉ. अम्बेडकर ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी एक शिक्षाविद, कानूनी विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में काम किया और राष्ट्र के कल्याण के लिए ज्ञान को सभी तक पहुंचाया। उनका मूल मंत्र वंचित समुदाय को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' हमेशा प्रासंगिक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


राष्ट्रपति से कहा कि कानून के शासन में उनकी अडिग आस्था तथा सामाजिक -आर्थिक समानता के लिए उनकी प्रतिबद्धता हमारे लोकतंत्र का संबल है। आइए इस अवसर पर हम सब डॉ. अंबेडकर के आदर्शों और जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें और एक समतामूलक तथा समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में बढ़ते रहें।

यह भी पढ़ें- Assam: प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरा आज, एम्स और तीन मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण समेत 14300 करोड़ की देंगे सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed