फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu, PM Modi and other leaders congratulated Rakshabandhan Rahul shared a picture with Priyanka

Raksha Bandhan: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने दी रक्षाबंधन की बधाई, राहुल ने प्रियंका के साथ साझा की तस्वीर

Mon, 19 Aug 2024 12:44 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 19 Aug 2024 12:44 PM IST
सार

Rakhi: रक्षाबंधन त्योहार को लेकर जहां भाई-बहनों में उल्लास है तो वहीं दूसरी ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम राजनेताओं ने देश की जनता को त्योहार की शुभकामनाएं दीं हैं। जानिए किन किन नेताओं ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं...।

विज्ञापन
President Murmu, PM Modi and other leaders congratulated Rakshabandhan Rahul shared a picture with Priyanka
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। त्योहार को लेकर जहां भाई-बहनों में उल्लास है तो वहीं दूसरी ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम राजनेताओं ने देश की जनता को त्योहार की शुभकामनाएं दीं हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ तस्वीर साझा की है। जानिए किन किन नेताओं ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं...।

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट किया रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि भाई-बहन के अपार प्रेम के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार आप सभी के रिश्तों में नई मिठास लाए और जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया- समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह के इस पर्व पर सभी के सुख व समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।
 

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ तस्वीर शेयर की। राहुल गांधी ने लिखा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे। 
 

वहीं प्रियंका गांधी ने भी राहुल गांधी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि भाई-बहन का रिश्ता उस फुलवारी की तरह होता है जिसमें सम्मान, प्रेम और आपसी समझदारी की बुनियाद पर अलग-अलग रंगों वाली यादें, संग के किस्से-कहानियां व दोस्ती को और गहरा करने का संकल्प फलता-फूलता है। भाई-बहन संघर्ष के साथी होते हैं। स्मृतियों के हमराही भी और संगवारी के खेवैया भी।  आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रक्षाबंधन त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि भाइयों और बहनों के बीच पवित्र बंधन का उत्सव यह एक ऐसा अवसर भी है जो एक-दूसरे का समर्थन करने और उसे संजोने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर आइए हम महिलाओं की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने, एक सक्षम वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हों जहां वे आगे बढ़ सकें और अपनी क्षमता का पूरी तरह से एहसास कर सकें।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट किया कि भाई-बहन के अटूट स्नेह व विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारी पावन संस्कृति का यह उत्सव सभी के जीवन को सुख-सौभाग्य व समृद्धि से परिपूर्ण रखे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने भी वीडियो जारी करके सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारी बहनें सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हों। यह प्रधानमंत्री जी का भी संकल्प है। हम इस संकल्प को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा कि भाई-बहन के असीम प्रेम, अटूट स्नेह एवं अनमोल रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर परस्पर बंधुत्व और मेलजोल को बढ़ावा देने वाला ये अनोखा त्योहार भारतीय समाज में महिलाओं की बराबरी पर महत्व देता है। हमारी आशा है कि राखी का यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में प्रेम, सौहार्द, एकजुटता और आपसी सद्भावना के रिश्तों को मज़बूत करेगा। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश की सभी महिलाओं का मान-सम्मान बढ़े, यही कुदरत से कामना।



केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और त्रिपुरा, गुजरात के मुख्यमंत्री ने बंधवाई राखी
रक्षाबंधन पर अगरतला में त्रिपुरा के सीएम मानिक साहा ने भाजपा की कार्यकर्ताओं और एक सामाजिक संगठन की महिलाओं से राखी बंधवाई। गांधी नगर में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी महिलाओं से राखी बंधवाई। इसके अलावा दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी महिलाओं से राखी बंधवाई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैं धन्य हूं कि हमारी बहन साध्वी ऋतंभरा ने मुझे राखी बांधकर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने मुझे एक ऐसा रक्षा सूत्र दिया है, जिससे मैं अपना काम अच्छी तरह और ईमानदारी से कर सकता हूं। इसके अलावा गुवाहाटी में असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने महिलाओं से राखी बंधवाई। भुवनेश्वर में ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने स्कूल की छात्राओं से राखी बंधवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed