फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President murmu not member' BJP's defense vs Opposition's jibe on new Parliament building

संसद भवन के उद्घाटन पर रार: ‘पहले देश के संविधान को पढ़ें…’, कांग्रेस सांसद ने केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना

Tue, 23 May 2023 12:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 23 May 2023 12:18 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस की आदत है कि जहां जरूरत नहीं होती वहां भी विवाद खड़ा कर देती है। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति राज्य का प्रमुख होता है, जबकि प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता है।

विज्ञापन
President murmu not member' BJP's defense vs Opposition's jibe on new Parliament building
New Parliament Building - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नवनिर्मित संसद का उद्घाटन करने वाले हैं। इसी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगाया था, जिसपर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस को विवादों को भड़काने के लिए फटकार लगाई थी। हालांकि, अब जवाब में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय मंत्री को देश के संविधान को पढ़ने की सलाह दे डाली।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री का ट्वीट

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस की आदत है कि जहां जरूरत नहीं होती वहां भी विवाद खड़ा कर देती है। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति राज्य का प्रमुख होता है, जबकि प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता है और सरकार की ओर से संसद का नेतृत्व करता है। पुरी ने आगे कहा था कि पीएम की नीतियां कानून के रूप में प्रभावी होती हैं। राष्ट्रपति किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, जबकि पीएम हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद की सलाह
संविधान के अनुच्छेद 79 का हवाला देते हुए मनीष तिवारी ने पुरी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संघ के लिए एक संसद होगी, जिसमें राष्ट्रपति और दो सदन होंगे, जिन्हें क्रमशः राज्यों की परिषद और लोक सभा के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ के मंत्रियों को भारत के संविधान को बहुत ध्यान से पढ़ने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर क्यों नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर हो रहा विरोध

गौरतलब है, वीडी सावरकर की जयंती पर 28 मई को पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इसपर कांग्रेस नेताओं और कई अन्य विपक्षी नेताओं का मानना है कि पीएम की बजाय राष्ट्रपति को उद्घाटन करना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों ही होना चाहिए। मुर्मू द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।


यह भी पढ़ें- Congress: कांग्रेस ने PM मोदी पर लगाया राष्ट्रपति के अपमान का आरोप, कहा- संवैधानिक मर्यादा का हो रहा उल्लंघन

 

किस नेता ने क्या कहा-

1. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए न कि प्रधानमंत्री को।

2. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी यही राय व्यक्त की, जिन्होंने सवाल किया कि उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को क्यों नहीं आमंत्रित किया जा रहा है। खरगे ने पीएम मोदी पर राष्ट्रपति का अपमान करने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय भाजपा-आरएसएस सरकार के तहत प्रतीकवाद तक सिमट गया है।


3. कांग्रेस नेता शशि थरूर का भी कहना है कि यह अजीब है कि नए संसद भवन का शिलान्यास पीएम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 60 और 111 यह स्पष्ट करते हैं कि राष्ट्रपति संसद का प्रमुख होता है। थरूर ने कहा कि मेरी समझ से बाहर है कि निर्माण शुरू होने पर भी पीएम ने ही भूमि-पूजन समारोह और पूजा की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed