फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Kovind asks people to strive to make India a country of Gandhijis dreams

गांधी जयंती: राष्ट्रपति कोविंद का जनता से आह्वान- भारत को गांधीजी के सपनों का देश बनाएं

Fri, 01 Oct 2021 07:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 01 Oct 2021 07:20 PM IST
सार

शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती मनाई जाएगी। इसकी पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जनता को खास संदेश दिया।
 

विज्ञापन
President Kovind asks people to strive to make India a country of Gandhijis dreams
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : दूरदर्शन

विस्तार

दो अक्तूबर को देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती मनाएगा। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को देश की जनता को बधाई दी और आह्वान किया कि आइये भारत को गांधीजी के सपने का देश बनाने की प्रतिज्ञा लें।

विज्ञापन

 

गांधी जयंती के मौके पर देशवासियों के नाम संदेश में राष्ट्रपति कोविंद ने  कहा कि यह दिन सभी भारतीयों के लिए विशेष होता है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह हमारे लिए एक अवसर है, जब हम गांधीजी के संघर्ष और बलिदान को याद करें। यह अवसर हमें हमारे नागरिकों और देश की समृद्धि और विकास के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा, 'आइये प्रतिज्ञा लें कि हम उनके संदेशों, आदर्शों व मूल्यों पर चलकर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे।'

विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि गांधीजी पूरी दुनिया में उनके अहिंसक आंदोलन के लिए लोकप्रिय हैं और उनका जन्म दिन अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा, 'गांधीजी मानते थे कि अहिंसा एक दर्शन, सिद्धांत और अनुभव है, जिसे बेहतर समाज का आधार बनाया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि गांधीजी ने स्वराज प्राप्त करने, अस्पृश्यता खत्म करने, सामाजिक बुराइयां खत्म करने और हमारे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जोरदार प्रयास किए।

लक्षद्वीप में राजनाथ सिंह करेंगे पहली प्रतिमा का अनावरण
गांधी जयंती के दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लक्षद्वीप में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बहुसंख्य मुस्लिम आबादी वाले इस द्वीप समूह में अब तक कोई प्रतिमा नहीं थी। यहां के रहवासियों ने कुछेक अशोक स्तंभों का अवश्य निर्माण किया है। पहली बार अरब सागर में स्थित देश के इस सबसे छोटे संघ शासित प्रदेश में शनिवार को पहली प्रतिमा स्थापित की जाएगी।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि द्वीप के पश्चिमी हिस्से में समुद्री की ओर निहारती राष्ट्रपिता की प्रतिमा स्थापित की गई है। रक्षामंत्री शनिवार को कोच्चि से यहां पहुंचेंगे और प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अध्यक्षता लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed