फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Election Update: May UPA too will play 'Dalit Card', Wait till 22 june

राष्ट्रपति चुनाव: मीरा कुमार होंगी विपक्ष की उम्मीदवार, 22 जून को होगा ऐलान!

Mon, 19 Jun 2017 09:14 PM IST
amarujala.com- Presented by : श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by : श्रवण शुक्ला Updated Mon, 19 Jun 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
President Election Update: May UPA too will play 'Dalit Card', Wait till 22 june
विपक्षी दलों की बैैठक
देश के अगले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवाद के तौर पर बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद के नाम पर मुहर लगाई है। रामनाथ कोविंद के नाम पर अभी तक शिवसेना विचार कर रही है, तो तमाम विपक्षी पार्टियों ने भारतीय जनता पार्टी पर दलित कार्ड खेलने के आरोप लगाए हैं। सीपीएम ने साफ तौर पर केंद्र सरकार पर दलित कार्ड खेलने के आरोप लगाए हैं, तो मायावती ने अपने पत्ते अबतक नहीं खोले हैं। मायावती ने कहा कि अगर विपक्ष किसी पॉपुलर दलित नेता को मैदान में उतारती है, तो उसके समर्थन के बारे में सोचा जा सकता है। वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस और यूपीए लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और दलित नेता मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतार सकता है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति पद के लिए NDA ने चली UPA की चाल, इस 'ट्रंप' से मोदी ने दी सबको मात!
विज्ञापन


रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भारत देश में और भी बड़े दलित नेता हैं। रानमाथ कोविंद को बीजेपी ने सिर्फ इसलिए राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, क्योंकि वो बीजेपी दलित मोर्चे के नेता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता 22 जून को मुलाकात करेंगे और फिर अपने फैसले के बारे में जानकारी देंगे।
रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा कि वो दलित हैं, इसलिए हम उसने नाम पर सकारात्मक हैं। पर अगर विपक्ष किसी पॉपुलर दलित नेता के नाम की घोषणा करती है, तो हम उसका समर्थन करेंगे।

मायावती ने ये भी कहा कि अगर एनडीए किसी गैर-राजनीतिक दलित व्यक्ति को उम्मीदवार बनाती, तो ज्यादा बेहतर होता।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्हें व्यक्तिगत तौर पर खुशी हो रही है, पर उम्मीदवारी के समर्थन के विषय पर कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि रामनाथ कोविंद ने बिहार का राज्यपाल रहते हुए बेहतरीन काम किया है। उन्होंने राज्य सरकार के साथ अच्छा संबंध बनाए रखा।
इस मुद्दे पर जनता दल (युनाईटेड) के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा कि विपक्षी दलों के बैठक में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर विचार किया जाएगा। साथ ही बैठक में एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के नाम पर भी चर्चा होगी।

सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी पर केंद्र सरकारके साथ ही आरएसएस और बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया है। सीताराम येचुरी ने रामनाथ कोविंद की राष्ट्रपति की उम्मीदवारी पर कहा कि वो आरएसएस के दलित शाखा के प्रमुख रह चुके हैं। ऐसे में बीजेपी का ये कदम साफतौर पर राजनीतिक ही है। उन्होंने तो इसे राजनीतिक टकराव तक करार दिया।
सीताराम येचुरी ने कहा कि 22 जून को विपक्षी पार्टियों की बैठक होगी। वैसे भी देश के इतिहास में सिर्फ 1 बार ही निर्विरोधित तौर पर राष्ट्रपति का चुनाव हुआ है।
विपक्षी दलों में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने कहा है कि अभी तक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर निर्णय नहीं लिया गया है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वो अभी इस मामले पर कोई कमेंट नहीं करेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सरकार ने निर्णय करने के बाद सिर्फ नाम बताया। उसमें आम सहमति की गुंजाइश की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं? 

Social Media: मोदी का 'क्लासिक' ट्रैप, इस 'चाल' का विरोध कर विपक्ष कर लेगी सुसाइड

आजाद ने कहा कि बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायुडू जब बात करने आए थे, हमें उम्मीद थी कि अपने साथ वो कुछ नाम लाए होंगे, जिनपर चर्चा होगी। पर वैंकेया बिना किसी नाम के ही हमसे बातचीत करने आ गए। उन्होंने कहा था कि जब हम कुछ नामों पर निर्णय लेंगे, तो आपको बताएंगे। घोषणा से पहले हम आम सहमति बनाने के लिए कुछ नामों पर चर्चा करेंगे। पर सरकार की तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। सरकार ने तो सिर्फ अपना निर्णय सुनाया है। ऐसे में आम सहमति की बात करना बेमानी होगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल 22 जून को बैठक करेंगे, जिसके बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed