फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu to visit her village Similipal National Park news in hindi

Draupadi Murmu: मुर्मू का ओडिशा दौरा चार मई से, राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार अपने गांव जाएंगी

Tue, 02 May 2023 02:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 02 May 2023 02:32 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार मई को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायु सेना स्टेशन पहुंचेंगी। वहां से हेलीकॉप्टर से बादामपहाड़ हेलीपैड जाएंगी और उसी दिन पहाड़पुर जाएंगी। 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu to visit her village Similipal National Park news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार ओडिशा के मयूरभंज जिले में अपने पैतृक गांव जाएंगी। साथ ही वह सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान का भी दौरा करेंगी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान जाने वालीं पहली राष्ट्रपति होंगी, जो 2750 किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू चार मई से अपने गृह जिले का तीन दिवसीय दौरा करेंगी और रायरंगपुर उपमंडल में अपनी ससुराल पहाड़पुर जाएंगी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार मई को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायु सेना स्टेशन पहुंचेंगी, वहां से वह पहाड़पुर जाएंगी। मुर्मू जुलाई 2022 में पद संभालने के बाद से दो बार राज्य का दौरा कर चुकी हैं और इस बार उनका दौरा मयूरभंज जिले तक ही सीमित रहेगा। रायरंगपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। अधिकारियों ने कहा कि वह पहाड़पुर में दो परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि वह पांच मई को सिमिलिपाल नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व का दौरा करेंगी और पूरा दिन अभयारण्य में बिताएंगी। अगले दिन यानी छह मई को राष्ट्रपति मुर्मू मयूरभंज जिले के मुख्यालय बारीपदा का दौरा करेंगी और यहां महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने पहाड़पुर गांव की कच्ची सड़कों को पक्का करने का काम शुरू कर दिया है। उनके दौरे को देखते हुए स्थानीय निवासी भव्य स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बारीपदा में अपनी यात्रा समाप्त कर मुर्मू उसी दिन दिल्ली लौट आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed