फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu Suriname Serbia visit news and updates

President Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा के लिए रवाना, संबंध होंगे मजबूत

Sun, 04 Jun 2023 01:36 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 04 Jun 2023 01:36 AM IST
सार

राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा के सूरीनाम चरण के बारे में जानकारी देते हुए कि उन्होंने कहा कि वह सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर 4-6 जून की राजकीय यात्रा पर सूरीनाम में होंगी।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Suriname Serbia visit news and updates
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को सूरीनाम और सर्बिया की छह दिवसीय यात्रा के लिए राष्ट्रीय राजधानी से रवाना हुईं। यह सूरीनाम की उनकी पहली यात्रा है और जुलाई 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद से उनकी पहली राजकीय यात्रा भी है।इससे पहले, शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व), सौरभ कुमार ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति मुर्मू चार से नौ जून तक सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा करेंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा के सूरीनाम चरण के बारे में जानकारी देते हुए कि उन्होंने कहा कि वह सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर 4-6 जून की राजकीय यात्रा पर सूरीनाम में होंगी। सूरीनाम की पहली यात्रा ऐतिहासिक महत्व रखती है क्योंकि राष्ट्रपति सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150 वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि होंगी, कार्यक्रम 5 जून को होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के साथ उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद श्रीमती रमा देवी के साथ-साथ एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी जा रहा है। राष्ट्रपति सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी के साथ आधिकारिक वार्ता करेंगी। सौरभ कुमार ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि  राष्ट्रपति सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की याद में कई गतिविधियों में भाग लेंगे और उस देश में उनके इतिहास से जुड़े स्थलों का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) ने कहा कि भारत से सूरीनाम की आखिरी राष्ट्रपति यात्रा 2018 में हुई थी। भारत, सूरीनाम के संबंध मैत्रीपूर्ण हैं और भारतीय डायस्पोरा के कारण विशेष महत्व रखते हैं, जो सूरीनाम की आबादी का 27 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत, सूरीनाम के द्विपक्षीय संबंध व्यापार और वाणिज्य, विकास, साझेदारी, क्षमता निर्माण, कृषि और लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों तक फैले हुए हैं। सूरीनाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का समर्थन करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed