फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu asks people to adopt lifestyle conscious sensitive towards environment

President: 'पर्यावरण के प्रति संवेदनशील जीवनशैली अपनाएं लोग, ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी', राष्ट्रपति की अपील

Sat, 29 Mar 2025 02:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Mar 2025 02:35 PM IST
सार

पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि विकास की भारतीय विरासत का आधार 'पोषण है, शोषण नहीं; संरक्षण है, उन्मूलन नहीं'। 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu asks people to adopt lifestyle conscious sensitive towards environment
राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : X / @rashtrapatibhvn

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों से अपील की है कि वे पर्यावरण के प्रति जागरूक और संवेदनशील जीवनशैली को अपनाएं। राष्ट्रपति ने कहा कि इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण हो सकेगा, बल्कि इससे पर्यावरण ज्यादा जीवंत बनाया जा सकता है। शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यावरण 2025 राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये बातें कही। राष्ट्रपति ने कहा कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण की विरासत देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। 
विज्ञापन


भारतीय विरासत का आधार पोषण
पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि विकास की भारतीय विरासत का आधार 'पोषण है, शोषण नहीं; संरक्षण है, उन्मूलन नहीं'। इस विरासत को ध्यान में रखते हुए हम एक विकसित भारत की ओर आगे बढ़ना चाहते हैं।' राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोग सदियों से प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर रहते आए हैं और वे अपने जीवन के हर पहलू में आसपास के पर्यावरण, पौधों और जानवरों का ख्याल रखते आए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में अहिल्या समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, उज्जैन में भी बड़े आयोजन की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


'आदिवासी जीवनशैली से प्रेरणा लेने की जरूरत'
उन्होंने कहा, 'हमें उनकी जीवनशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए। आज जब पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की समस्या को हल करने की कोशिश कर रहा है, ऐसे में आदिवासी समुदाय की जीवनशैली और भी अनुकरणीय हो जाती है।' राष्ट्रपति ने लोगों से पर्यावरण के प्रति जागरूक और संवेदनशील जीवनशैली अपनाने को कहा ताकि पर्यावरण न केवल संरक्षित हो बल्कि बढ़े और पर्यावरण अधिक जीवंत हो सके। उन्होंने कहा कि भारत और पूरे विश्व को पर्यावरण के अनुकूल मार्ग पर चलना होगा तभी मानवता वास्तविक प्रगति कर पाएगी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed